एक अच्छा स्मार्टफोन हर जगह जरूरी हो गया है। ऐसे में अगर कोई फोन देखने में स्टाइलिश हो, बैटरी लंबा साथ दे और कैमरा भी ऐसा हो कि हर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लायक लगे, तो यूजर्स की नजर तुरंत उसी पर टिक जाती है। Vivo Y51 Pro इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया लगता है जो बजट ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहते लेकिन फीचर्स के मामले में कोई समझौता भी नहीं करना चाहते। डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक, इस फोन में ऐसी कई बातें हैं जो पहली नजर में ही इसे बाकी स्मार्टफोन्स से थोड़ा अलग बना देती हैं।
डिजाइन और लुक
सबसे पहले बात करें Vivo Y51 Pro के डिजाइन की तो यह फोन देखने में काफी प्रीमियम लगता है। कंपनी ने इसे स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन के साथ तैयार किया है जिससे इसे हाथ में पकड़ने पर अच्छा फील आता है फोन का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। इसके किनारे हल्के कर्व्ड हैं जिससे यह हाथ में आराम से फिट हो जाता है। आजकल ज्यादातर यूजर्स चाहते हैं कि उनका फोन दिखने में भी शानदार हो और इसी वजह से इस फोन का डिजाइन लोगों को काफी पसंद आ सकता है।
बड़ी और शानदार डिस्प्ले
किसी भी स्मार्टफोन में डिस्प्ले बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि हम ज्यादातर समय स्क्रीन को ही देखते हैं। Vivo Y51 Pro में लगभग 6.5 इंच की बड़ी Full HD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है यह डिस्प्ले वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के लिए काफी शानदार अनुभव देती है। स्क्रीन के कलर भी काफी ब्राइट और क्लियर दिखाई देते हैं। अगर आप Netflix, YouTube या Instagram जैसे ऐप ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह डिस्प्ले आपको जरूर पसंद आएगी।
READ MORE- नया POCO X8 Pro आते ही सबकी नज़रे इसी पर! ऐसा फ़ोन जो मिड-रेंज की पूरी गेम बदल सकता है?
कैमरा
Vivo Y51 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसका मुख्य कैमरा लगभग 64MP का हो सकता है जो काफी डिटेल के साथ फोटो क्लिक करता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा भी दिया जा सकता है जिससे अलग-अलग तरह की फोटो खींची जा सकती हैं। और अगर आप ट्रैवलिंग करते हैं या फोटो क्लिक करने का शौक रखते हैं तो यह कैमरा आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए लगभग 16MP का कैमरा दिया जा सकता है जो अच्छी क्वालिटी की सेल्फी लेने में मदद करता है।
दमदार परफॉर्मेंस
Vivo Y51 Pro में एक पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है जो रोज के कामों को आसानी से संभाल सकता है। चाहे मल्टीटास्किंग करनी हो, सोशल मीडिया चलाना हो या फिर हल्की-फुल्की गेमिंग यह फोन आराम से सब कुछ कर सकता है इसके साथ ही इसमें 6GB या 8GB RAM का मिल सकता है जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और फोन स्मूथ चलता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है जिससे आप फोटो, वीडियो और ऐप्स आराम से स्टोर कर सकते हैं।
बैटरी
Vivo Y51 Pro में लगभग 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो सामान्य इस्तेमाल में आसानी से पूरा दिन चल सकती है। अगर आप सोशल मीडिया, वीडियो और कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं तो भी यह बैटरी आपको बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ने देगी इसके साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
READ MORE- सस्ते 5G फ़ोन की रेस में Lava ने मारी बाज़ी! Lava Bold 2 5G फ़ोन के फीचर्स चौका देंगे
कीमत
Vivo Y51 Pro को मिड-रेंज बजट में लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इसकी कीमत लगभग 15,000 से 18,000 रुपये के बीच हो सकती है।इस कीमत में अगर आपको अच्छा कैमरा, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन मिल जाए तो यह फोन काफी अच्छा डील साबित हो सकता है।
गेमिंग और एंटरटेनमेंट
Vivo Y51 Pro फ़ोन को अगर आप गेमिंग खेलना पसंद करते हैं तो यह फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका प्रोसेसर और RAM मिलकर गेमिंग को काफी स्मूथ बना सकते हैं हल्के और मिड लेवल गेम जैसे BGMI, Free Fire या Call of Duty को आप आराम से खेल सकते हैं। इसके अलावा बड़ी डिस्प्ले और अच्छे स्पीकर के कारण मूवी देखने और म्यूजिक सुनने का अनुभव भी शानदार हो सकता है।
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| HOME PAGE | CLICK HERE |