Vivo Y21 का असली जलवा वो खूबियां जो बड़ी कंपनियां आपसे छिपाती हैं! क्या 2026 में ये फोन अब भी है ‘असली खिलाड़ी’?

आजकल के दौर में जब हर महीने नए-नए स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं, तो हम अक्सर पुराने और भरोसेमंद मॉडल्स को भूल जाते हैं। लेकिन Vivo Y21 एक ऐसा फोन है जिसने वक्त के साथ अपनी जगह बनाए रखी है। अगर आप 2026 में एक बजट फोन देख रहे हैं, तो इसके बारे में वो बातें जान लीजिए जो आमतौर पर कोई नहीं बताता

डिजाइन

Vivo Y21 को जब आप पहली बार हाथ में पकड़ते हैं, तो सबसे पहले इसकी 8.0mm की स्लिम बॉडी आपका ध्यान खींचती है। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इसका पिछला हिस्सा (Back Panel) कैसे बना है? इसमें 2.5D फ्लैट फ्रेम डिजाइन दिया गया है अक्सर बजट फोन्स हाथ से फिसल जाते हैं, लेकिन Vivo Y21 की ग्रिप बहुत शानदार है। इसका ‘डायमंड ग्लो’ फिनिश रोशनी में ऐसे चमकता है जैसे कोई महंगा शीशा हो। सबसे बड़ी खूबी जो किसी ने नहीं बताई— इसका Anti-Fingerprint कोटिंग। इस फोन के पीछे उंगलियों के निशान बहुत कम छपते हैं, जिससे फोन हमेशा नया जैसा दिखता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बिना कवर के फोन चलाना पसंद करते हैं।

RAM और Storage

लोग कहते हैं कि इसमें सिर्फ 4GB RAM है, लेकिन यहाँ Vivo Y21 ने एक मास्टर स्ट्रोक खेला है। इसमें Extended RAM 2.0 का फीचर मिलता है। यह आपकी खाली स्टोरेज में से 1GB लेकर उसे RAM की तरह इस्तेमाल करता है। यानी जरूरत पड़ने पर आपका फोन 5GB RAM की ताकत से चलता है स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB और 128GB के विकल्प मिलते हैं। लेकिन खास बात ये है कि इसमें आप 1TB (1000 GB) तक का मेमोरी कार्ड लगा सकते हैं। आज के समय में जब लोग 4K वीडियो और भारी ऐप्स रखते हैं, तो इतनी ज्यादा स्टोरेज की सुविधा बहुत ही कम बजट फोन्स में मिलती है। इसका ‘Smart Desktop’ फीचर आपकी फाइल्स को इतनी अच्छी तरह मैनेज करता है कि स्टोरेज जल्दी भरती नहीं है।

Also Read- धोका या मौका? Realme P4 Lite 5G के वो फीचर्स जो कम्पनी ने आपसे छुपाए!

कैमरा

अक्सर लोग मेगापिक्सेल के पीछे भागते हैं, लेकिन Vivo Y21 का 13MP का मेन कैमरा (f/2.2) और 2MP का मैक्रो लेंस सॉफ्टवेयर की मदद से कमाल करते हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसका AI Rear Camera System। इसमें एक ‘Super HDR’ मोड है जो सूरज की तेज रोशनी में भी चेहरे को काला नहीं होने देता। और इसके मैक्रो लेंस का जादू जो 2MP का मैक्रो कैमरा है, उससे आप किसी भी चीज को 4cm की दूरी से फोटो खींच सकते हैं। अगर आप किसी छोटे फूल या कीड़े की फोटो लेना चाहते हैं, तो इसकी डिटेल देखकर आप हैरान रह जाएंगे। साथ में सेल्फी (8MP) इसकी सेल्फी में ‘Aura Screen Light’ का फीचर है। यानी अगर आप अंधेरे में सेल्फी ले रहे हैं, तो स्क्रीन खुद ही इतनी रोशनी कर देगी कि आपकी फोटो एकदम साफ आएगी। यह फीचर महंगे फोन्स में होता है, जो Vivo ने यहाँ दिया है।

डिस्प्ले और विजुअल एक्सपीरियंस

Vivo Y21 के इस फोन में 6.51-inch का HD+ Halo FullView Display है। इसकी खूबी यह है कि इसमें In-cell Technology का इस्तेमाल हुआ है। यह स्क्रीन को ज्यादा पतला और ज्यादा वाइब्रेंट (रंगीन) बनाता है। जब आप इस पर फिल्में देखते हैं, तो कलर्स बहुत नैचुरल लगते हैं। साथ ही, इसका ‘Eye Protection Mode’ नीली रोशनी को फिल्टर करके आपकी आंखों को थकान से बचाता है, जो देर रात तक फोन चलाने वालों के लिए बहुत जरूरी है।

बैटरी और रिवर्स चार्जिंग (जो कोई नहीं बताता!)

Vivo Y21 के इस फोन में 5000mAh की बैटरी तो सबको पता है, लेकिन क्या आपको पता है कि Vivo Y21 Reverse Charging भी सपोर्ट करता है? जी हां! अगर आपके दोस्त के फोन की बैटरी खत्म हो जाए, तो आप एक OTG केबल लगाकर अपने Vivo Y21 से उसका फोन चार्ज कर सकते हैं। यह फोन एक तरह से आपके लिए ‘पावर बैंक’ का भी काम करता है।

Also Read- Vivo T5x Vs iQOO Z11x – एक ही कंपनी के दो दमदार फोन, लेकिन कौन है असली बाज़ीगर?

क्या आपको इसे लेना चाहिए?

अगर आपको एक ऐसा फोन चाहिए जो दिखने में सबसे सुंदर हो, जिसकी बैटरी कभी खत्म न हो, और जिसमें आप दुनिया भर की फोटो और वीडियो (1TB तक) भर सकें, तो Vivo Y21 से बेहतर कुछ नहीं है। यह उन लोगों के लिए एक संतुलित (Balanced) फोन है जो दिखावे के साथ-साथ टिकाऊपन भी चाहते हैं।

Official Website Click Here
Home Page Click Here

Leave a Comment