भारतीय युवाओं के बीच 125cc सेगमेंट की बाइकें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं, क्योंकि ये स्टाइलिश होने के साथ-साथ माइलेज और परफॉर्मेंस, कम बजट और बहुत किफायती होने वाली है जो की बेहतरीन संतुलन देती हैं। इसी सेगमेंट में TVS Raider 125cc ने आते ही बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली है। जिसने लोगो को अपना दीवाना बना दिया है यह बाइक खासतौर पर उन राइडर्स के लिए बनाई गई है, जो रोज़ाना इस्तेमाल के साथ-साथ स्पोर्टी लुक और स्मार्ट फीचर्स भी चाहते हैं।
दमदार और स्पोर्टी डिजाइन
TVS Raider 125cc का डिजाइन पहली नज़र में ही ध्यान खींच लेता है। इसका शार्प और अग्रेसिव लुक इसे आम कम्यूटर बाइक से अलग बनाता है।इस नई Raider के अंदर भी कुछ और भी अपडेट किये गए है इसके डिजाइन को लेकर ये बाइक काफी चर्चा में होने वाली है आगे की तरफ फुल LED हेडलैंप और DRL दिया गया है, जो बाइक को प्रीमियम फील देता है। मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्पोर्टी ग्राफिक्स और शार्प टेल सेक्शन इसे एक स्टाइलिश स्ट्रीट बाइक जैसा लुक देते हैं। यह बाइक काफी अलग-अलग कलर ऑप्शन में आने वाली यह बाइक युवाओं को खास तौर पर पसंद आती है।
125cc इंजन में शानदार परफॉर्मेंस
TVS Raider 125cc के अंदर सबसे सक्तिशाली बाइक में से एक है जिसमे सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 11.4 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावर के साथ बाइक शहर की सड़कों पर काफी फुर्तीली महसूस होती है। इसमें दिया गया 5-स्पीड गियरबॉक्स गियर शिफ्टिंग को स्मूद बनाता है। चाहे ट्रैफिक में चलाना हो या खुले रास्ते पर तेज़ रफ्तार पकड़नी हो, Raider हर स्थिति में बढ़िया परफॉर्मेंस देती है।
Also read- Border 2: वो एक अभिनेता,जिसके बिना ये फिल्म नहीं चलती –और उसी की वजह से बन गई सुपरहिट
राइडिंग मोड्स का मज़ा
- TVS Raider 125cc इस सेगमेंट की उन चुनिंदा बाइक्स में से एक है, जिसमें दो राइडिंग मोड्स – Eco और Power दिए गए हैं।
- Eco मोड में बाइक बेहतर माइलेज देती है और रोज़ाना के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट है।
- Power मोड में बाइक ज्यादा रिस्पॉन्सिव हो जाती है और स्पोर्टी राइड का मज़ा देती है।
यह फीचर खासतौर पर युवाओं को बहुत पसंद आता है, क्योंकि एक ही बाइक में दो अलग-अलग राइडिंग फीचर्स मिलते हैं।
डिजिटल फीचर्स
TVS Raider 125cc का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसे और भी खास बनाता है। इसमें स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, गियर पोजीशन इंडिकेटर, फ्यूल लेवल, माइलेज इंडिकेटर और राइडिंग मोड जैसे अपडेट फीचर्स मिलते है। कुछ वेरिएंट्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे राइडर को कॉल और मैसेज अलर्ट जैसे अपडेट फीचर्स हैं। यह फीचर इस सेगमेंट में Raider को एक स्मार्ट बाइक बना देता है।
कम्फर्टेबल राइडिंग एक्सपीरियंस
TVS ने Raider को सिर्फ स्टाइलिश ही नहीं, बल्कि कम्फर्टेबल भी बनाया है। इसकी सीट चौड़ी और अच्छी कुशनिंग वाली है, जिससे लंबी दूरी पर भी थकान कम महसूस होती है। हैंडलबार और फुटरेस्ट की पोजीशन ऐसी रखी गई है कि राइडर को सीधा और आरामदायक पोस्चर मिलता है। चाहे रोज़ ऑफिस जाना हो Raider कम्पनी का मानना है यह हर जगह आरामदायक साबित होती है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
TVS Raider 125cc में आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी अच्छी राइड क्वालिटी देता है।
ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। साथ ही SBT (Sync Braking Technology) दिया गया है, जो ब्रेकिंग को ज्यादा सेफ और कंट्रोल में रखता है।
माइलेज
125cc सेगमेंट की बाइक खरीदते समय माइलेज सबसे बड़ा फैक्टर होता है। TVS Raider 125cc इस मामले में भी निराश नहीं करती। यह बाइक की राइडिंग काफी कम में करीब 55–60 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इसका मतलब है कि आपको स्टाइल और पावर के साथ-साथ बढ़िया फ्यूल एफिशिएंसी भी मिलती है।
Also read- Royal Enfield का जबरदस्त सफर: गिरावट, संघर्ष और फिर धमाकेदार वापसी
कीमत और वेरिएंट
TVS Raider 125cc कई वेरिएंट्स में शामिल है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही ऑप्शन चुन सकें। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹95,000 से ₹1.05 लाख के बीच रहती है। इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स और परफॉर्मेंस को देखते हुए Raider एक वैल्यू फॉर मनी बाइक कही जा सकती है।
| official website | click here |
| Home page | click here |
4 thoughts on “TVS Raider 125cc स्टाइल, पावर और माइलेज का परफेक्ट कॉमबीनेशन के साथ फिर से देखने को मिलेगी जानिए अपडेट”