आजकल अगर आप सड़कों पर नजर डालें तो एक चीज साफ दिखती है—इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लोग अब ऐसे वाहनों की तलाश में हैं जो जेब पर हल्के हों और रोज की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। इसी बदलते ट्रेंड के बीच TVS Motor Company का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter V1 चर्चा में है कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर खासतौर पर शहर में रोजाना चलाने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजाइन से लेकर फीचर्स तक इसमें कई ऐसी चीजें दी जा सकती हैं जो इसे एक जबरदस्त इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती हैं।
पहली नजर में कैसा लगता है यह स्कूटर
अगर आप पहली बार TVS Orbiter V1 को देखते हैं तो इसका डिजाइन काफी शानदार नजर आता है। कंपनी ने इसे साधारण स्कूटर की तरह नहीं बल्कि थोड़ा स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है इसके फ्रंट में पतली और तेज LED हेडलाइट्स दी जा सकती हैं जो रात में बेहतर रोशनी देने के साथ-साथ स्कूटर को मॉडर्न लुक भी देती हैं। साइड से देखने पर इसकी बॉडी लाइन्स काफी शार्प दिखाई देती हैं, जो इसे युवाओं के बीच अपनी पहली पसंद बना सकती हैं। और साथ ही साथ इसकी सीट को थोड़ा चौड़ा रखा गया है ताकि राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों को आराम मिल सके।
शहर के लिए बनी रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले ज्यादातर लोग एक ही सवाल पूछते हैं—रेंज कितनी है?
TVS Orbiter V1 को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 120 से 135 किलोमीटर तक चल सकता है अगर कोई भी आदमी रोजाना 15 से 20 किलोमीटर का सफर करता है तो उसे कई दिनों तक स्कूटर चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यही वजह है कि ऐसे स्कूटर्स शहरों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
ALSO READ- Renault Bridger SUV स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का नया तूफान, लॉन्च से पहले ही चर्चा तेज़
परफॉर्मेंस
कई लोग सोचते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ धीमी रफ्तार के लिए होते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं है TVS Orbiter V1 में एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है जो इसे स्मूद और तेज एक्सीलरेशन दे सकती है। जो ट्रैफिक में बार-बार रुकने और चलने के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉर्क काफी काम आता है इसके अलावा इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड भी मिल सकते हैं, जिनकी मदद से राइडर जरूरत के हिसाब से स्पीड और बैटरी खपत को कंट्रोल कर सकता है।
टेक्नोलॉजी के मामले में भी आगे
आज के समय में सिर्फ गाड़ी चलना ही काफी नहीं है, लोग स्मार्ट फीचर्स भी चाहते हैं। TVS Orbiter V1 में एक डिजिटल डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें स्पीड, बैटरी लेवल और रेंज जैसी जानकारी साफ दिखाई देगी।
इसके अलावा कुछ एडवांस फीचर्स भी मिल सकते हैं, जैसे:
| फीचर्स | जानकारी |
|---|---|
| स्मार्टफोन कनेक्टिविटी | मोबाइल से कनेक्ट करके कई फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं |
| नेविगेशन | रास्ता दिखाने के लिए नेविगेशन सपोर्ट |
| कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन | फोन पर आने वाले कॉल और मैसेज की जानकारी |
| USB चार्जिंग पोर्ट | मोबाइल या अन्य डिवाइस चार्ज करने की सुविधा |
इन फीचर्स की वजह से यह स्कूटर टेक-सेवी यूजर्स को भी पसंद आ सकता है।
ALSO READ- JSW Jetour T2 की पहली झलक ने बढ़ाया एक्साइटमेंट, लॉन्च से पहले ही चर्चा तेज़
आराम और सुरक्षा
TVS Orbiter V1 में बेहतर सस्पेंशन सेटअप दिया जा सकता है, जिससे खराब सड़कों पर भी झटके कम महसूस होंगे और ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक मिलने की उम्मीद है। इससे राइडर को बेहतर कंट्रोल और सुरक्षा मिल सकती है।
कीमत
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमतें धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं। TVS Orbiter V1 का अनुमान है कि कीमत करीब 1 लाख रुपये के आसपास हो सकती है अगर कंपनी इसे इस कीमत पर लॉन्च करती है तो यह कई दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए चुनौती बन सकता है।
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| HOME PAGE | CLICK HERE |