Toyota Urban Cruiser Ebella EV — भारत की नई इलेक्ट्रिक SUV ने सभी गाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

Toyota ने अपनी नई Urban Cruiser Ebella EV को भारत में पेश करके इस दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह Toyota की भारत में पहली mass-market electric SUV है और इसका मॉडल भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जो काफी डेशिंग और क्लासिक होने वाला है आज के बदलते समय में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सिर्फ एक ट्रेंड नहीं रह गए हैं — ये हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरत भी बनते जा रहे हैं। लेकिन Toyota ने इसे अपनी पहचान के साथ काफी अलग स्टाइल और फीचर्स दिए हैं। 2026 के अंदर Toyota Urban Cruiser Ebella (EV) कई गाड़ियों को टक्कर देगी जिसमे Maruti E-Vitara, Kia Cyros Ev, Tata Curvv Ev जैसी और भी गाड़िया शामिल है।

डिज़ाइन और लुक

Toyota Urban Cruiser Ebella EV का डिज़ाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न है। इसकी इसमें एक शार्प क्लीन और सबसे अलग फ़्रंट फेस है जिसमे ब्लैकड-ऑफ (बंद) ग्रिल वर्टिकल LED DRLs, LED हैडलेम्प्स और एक LED लाइट बार शामिल है साइड प्रोफाइल में एक मस्कुलर लुक है व्हील आर्च और दरवाजो के निचे मोटी क्लैडिंग है पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड LED टेललाइट एक इंटीग्रेटेड स्पोइलर एक बड़ा डिफ़उजर होने की उम्मीद है और इसके पहिये 18-इंच के स्टाइलिश ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए है जो एयरोडायनामिक रूप डिजाइन किये गए है बॉडी SUV स्टाइल में है जिससे यह रोड पर ख़ास दिखती है।Urban Cruiser Ebella EV

Also read- Skoda Kushaq 2026 न्यू लुक के साथ लॉन्च

 बैटरी, रेंज

Toyota Urban Cruiser Ebella EV की सबसे बड़ी खासियत उसकी बैटरी और रेंज है। यह EV दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी :

  • 49 kWh बैटरी
  • 61 kWh बैटरी — इसके साथ यह एक बार चार्ज में लगभग 543 किमी तक की रेंज दे सकती है (ARAI सर्टिफ़ाइड) — जो दिन-प्रतिदिन की यात्राओं और लंबी ड्राइव दोनों के लिए शानदार है।

इलेक्ट्रिक मोटर Specs :

  • 49 kWh वाले वर्ज़न में लगभग 144 हिपॉवर और 189 Nm का टॉर्क
  • 61 kWh वाले वर्ज़न में लगभग 174 हिपॉवर और 189 Nm का टॉर्क

ये टॉर्क और पावर EV को फास्ट एक्सीलरेशन और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देते हैं — आम ट्रैफ़िक में आरामदायक और हाईवे पर मज़ेदार।

चार्जिंग और कनेक्टिविटी

Urban Cruiser Ebella में AC और DC दोनों चार्जिंग सपोर्ट मिलता है :

  • AC चार्जर से
  • 7 kW: ~9 घंटे (61 kWh)
  • 11 kW: ~5.5 घंटे (61 kWh)

DC फास्ट चार्जिंग के साथ 10% से 80% तक चार्ज मात्र 45 मिनट में हो जाता है — जिससे लंबी यात्राएँ आसान हो जाती हैं।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से भी SUV भरपूर है — स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग, JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम और ऐप बेस्ड कार कंट्रोल जैसी सुविधाएँ इसमें शामिल हैं।

Also read- Realme Neo 8 ने मचाई धूम जाने अपडेट

सुरक्षा और एडवांस्ड फीचर्स

Toyota ने Urban Cruiser Ebella में सुरक्षा को बेहद प्राथमिकता दी है। इसमें 7 एयरबैग्स, ABS & EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स है ताकि ड्राइव सुरक्षित और तनाव-मुक्त रहे।

Level 2 ADAS जैसे एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग भी दिए गए हैं — जो ड्राइवर को ज़्यादा सुरक्षित और स्मार्ट ड्राइविंग अनुभव देते हैं।

बुकिंग, कीमत और खरीदने के फायदे

Toyota ने Urban Cruiser Ebella की बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग के लिए आपको ₹25,000 की टोकन रकम देनी होती है। अभी तक इसकी कीमत जारी नहीं हुई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ₹20-25 लाख के बीच शुरू हो सकती है (एक्स-शोरूम अनुमान) — जो EV सेगमेंट में काफ़ी किफायती है।

Toyota ग्राहकों को 8-साल बैटरी वारंटी, Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प, और 60% आश्वस्त बायबैक वेल्यू जैसी योजनाएँ भी दे रही है — जिससे EV खरीदना आसान और सुरक्षित बनता है।

official website click here
Go To Home Page click here

 

 

5 thoughts on “Toyota Urban Cruiser Ebella EV — भारत की नई इलेक्ट्रिक SUV ने सभी गाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा”

Leave a Comment