अगर आप भारत की सड़कों पर रोज़ ध्यान से देखें, तो एक बात साफ नज़र आती है – आज का युवा सिर्फ माइलेज नहीं, फीलिंग चाहता है। उसे ऐसी बाइक चाहिए जो देखने में दमदार हो, चलाने में मज़ेदार हो और जिसे पार्क करके पीछे मुड़कर देखने का मन करे। इसी सोच का नाम है Suzuki Gixxer 155।यह सिर्फ एक 155cc बाइक नहीं है, यह उन लोगों की कहानी है जो हर दिन को थोड़ा खास बनाना चाहते हैं।
इंजन
Suzuki Gixxer में 155cc का भरोसेमंद पावर इंजन मिलता है और 155cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन जो करीब 13.4 PS की पावर देता है इसका शानदार थ्रॉटल रिस्पॉन्स बहुत जबरदस्त है। यह इंजन उन लोगों के लिए बना है जो स्मूद राइड पसंद करते हैं। और न ज्यादा वाइब्रेशन, न बेकार का शोर चाहते है। जो शहर की ट्रैफिक हो या खुली हाईवे रोड – बाइक हर जगह जिसमे बेहतर महसूस होती है। यह बाइक तेज़ भागने के लिए नहीं, मज़ा देने के लिए बनी है।
पहली नज़र में प्यार: Suzuki Gixxer 155 का डिजाइन
Suzuki Gixxer 155 को देखकर सबसे पहले जो चीज़ दिल जीत लेती है, वह है इसका मस्कुलर और स्पोर्टी लुक। इसका चौड़ा फ्यूल टैंक शार्प बॉडी लाइन्स और अग्रेसिव LED हेडलैंप दिया गया है इसकी स्प्लिट सीट कुछ खास वेरिएंट मे दी गई है यह बाइक भीड़ में भी अलग दिखती है। कॉलेज स्टूडेंट हो या ऑफिस जाने वाला युवा, Gixxer हर उम्र के राइडर पर सूट करती है। और यह बाइक शोर नहीं मचाती, लेकिन अपनी मौजूदगी ज़रूर दर्ज कराती है।
Also Read- Sonalika Tiger Electric भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है.
माइलेज और परफॉर्मेंस
हर आदमी बाइक खरीदते समय माइलेज बहुत मायने रखता है। इस मामले में भी निराश नहीं करती। इसका रियल वर्ल्ड माइलेज लगभग 40–45 km का माइलेज मिलता है जो और स्पोर्ट्स बाइक से काफी बेहतर है इसका स्मूद गियर शिफ्टिंग काफी हल्का है जो ट्रेफिक के अंदर आसानी से कंट्रोल कर लेती है यानी रोज़ाना ऑफिस या कॉलेज जाना हो, जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता।
सेफ्टी
Suzuki ने सेफ्टी पर भी खास ध्यान दिया गया है इसके फ़्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है और बड़े वेरियंट में भी रियर डिस्क दिया है और सिंगल चैनल ABS ये खासकर नए राइडर्स के लिए बहुत जरूरी है, जो अचानक ब्रेक लगने पर बाइक को कंट्रोल में रखता है।
मेंटेनेंस
Suzuki भारत में भरोसे का नाम है। Gixxer 155 की मेंटेनेंस ज्यादा महंगी नहीं है जो हर आदमी की जेब पर भारी नहीं पड़ता और इसकी सर्विस नेटवर्क भी ठीक-ठाक है और इसके पार्ट्स मार्किट में भी आसानी से मिल जाते हैं यह बाइक उन लोगों के लिए सही है जो हर महीने गैराज या किसी भी मिसत्रि की टेंशन नहीं चाहते।
कीमत
Suzuki Gixxer 155 की कीमत एक्स-शोरूम लगभग 1.35 लाख से 1.40 लाख वेरिएंट और शहर के अनुसार होने वाली है इस रेंज में यह बाइक लुक, क्वालिटी और भरोसे का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है।
Also Read- Mahindra Vision (S) दमदार डिजाइन बहुत नए फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होने वाली है
आख़िरी बात – क्यों Suzuki Gixxer 155 दिल जीत लेती है?
Suzuki Gixxer 155 यह बाइक दिखावा नहीं करती। यह हर सुबह स्टार्ट होकर कहती है – चलो आज का दिन थोड़ा बेहतर बनाते हैं।
अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो: हर दिन भरोसेमंद हो और देखने में शानदार लगे जो चलाने में सुकून दे तो Suzuki Gixxer 155 आपके दिल के गैरेज में जगह पाने की पूरी हकदार है।
| Official Website | Click Here |
| Go To Home page | Click Here |