Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max – कौन सा फोन बेहतर है?

आज के समय में जब स्मार्टफोन लेने की बात आती है तो दो ही नाम सबसे पहले दिमाग में आते हैं वो है Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro Max ये दोनों ही फोन 2025-26 के सबसे प्रीमियम फोन हैं, लेकिन सवाल यह हैं कि कौन सा फोन बेहतर है?

डिज़ाइन और डिस्प्ले की बात करे तो:

Samsung Galaxy S26 Ultra की डिस्प्ले लगभग 6.9-inch AMOLED, QHD+ रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। ब्राइटनेस और स्मार्ट कलर प्रोफाइल में बढ़िया रिज़ल्ट मिलता है। Samsung की खासियत है Dynamic AMOLED जो आउटडोर विजिबिलिटी के मामले में कई बार बेहतर रहती है।

iPhone 17 Pro Max की डिस्प्ले लगभग 6.9-inch OLED ProMotion 120Hz, 3000 nits peak ब्राइटनेस है। Apple डिस्प्ले भी बेहद शानदार है और रंग-टोन तथा ब्राइटनेस में मजबूत प्रदर्शन देता है।

कुल मिलाकर दोनों फोन की स्क्रीन टॉप-टियर हैं, दोनों का साइज लगभग समान है और 120Hz refresh rate बहुत smooth Experience देता है।टोटल वर्सेटाइल विज़िबिलिटी में थोड़ा edge Samsung को कहा जा सकता है, लेकिन कलर कॉम्बिनेशन और प्रोमोशन को Apple बेहतर संभालता है  देखा जाये तो दोनों करीब-करीब बराबर ही हैं।

Also read- Stranger Things Season 5: भारत में कैसा रहा दर्शकों का रिव्यू

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 या Exynos 2600 कुछ मार्केट्स में प्रोसेसर। RAM 12/16GB तक और storage 256GB, 512GB, 1TB तक मिलेगा।

iPhone 17 Pro Max में A19 Pro chipset है जो की Apple का खुद का चिप है iOS-optimizsed और बहुत powerful RAM 12GB, storage 256GB/512GB/1TB/2TB तक मिलता है।

Apple A19 Pro का single-core प्रदर्शन अक्सर Samsung यूनिट से तेज़ होता है और real world में भी iPhone कुछ tasks जैसे gaming, heavy processing में बेहतर smooth experience देता है।

अगर आप pure performance + optimized Gaming और Apps पसंद करते है तो iPhone 17 Pro Max सबसे बेहतर choice है और अगर आप मल्टीटास्किंग + Android-ecosystem चाहते हैं तो Galaxy S26 Ultra एक शानदार फोन रहेगा।

कैमरा Quality की बात करे तो:

Samsung Galaxy S26 Ultra Quad Camera setup 200MP main + 50MP ultrawide + telephoto lenses जैसे 3x और 5x zoom के साथ एक बेहतरीन कैमरा बनता है। Samsung का कैमरा ज़ूम और पिक्चर डिटेल्स में अक्सर परफेक्ट साबित होता है।

iPhone 17 Pro Max में Triple camera 48MP x3 setup है साथ ही Apple की computational photography काफी बेहतर है। वीडियो प्रोसेसिंग और सनराइजिंग टोन में काफी मजबूत है।

Also read- Dhurandhar 2 और Toxic Movie एक ही दिन रिलीज़

कूल फोटो फीचर्स:

  • सैमसंग फोटोग्राफी में ज़्यादा megapixels, AI enhancements और zoom को advantage देता है।
  • Apple वीडियो रिकॉर्डिंग, प्रो मोड और color tone के लिए industry-standard माना जाता है।

अगर आपको सिर्फ phtography पसंद है तो Samsung S26 Ultra आपके लिए एक अच्छी चॉइस है और अगर आपको photography के साथ-साथ Videography और smooth color tone पसंद है तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए Best फोन रहेगा।

बैटरी और चार्जिंग की बात करे तो:

Samsung S26 Ultra की बैटरी 5000mAh की है और 60W वायर चार्जिंग + Qi2 wireless सपोर्टेड है।

iPhone 17 Pro Max की बैटरी 5088mAh की है और 40W wired + MagSafe 2.0 wireless सपोर्टेड है।

Samsung fast charging और removable wireless ecosystem में थोड़ा बेहतर हो सकता है लेकिन iPhone battery optimization से अच्छा बैटरी बैकअप देता है।

iPhone users को जो एक कमी हमेसा ख़लकती रहती है वो है iPhone का बैटरी बैकअप जो काफी काम है जिससे काफी दिक्कते महसूस होती है।

Software और Ecosystem

Galaxy S26 Ultra Android 16 + One UI ज्यादा flexibility, customization, widgets, dual apps, DeX mode और काफी फीचर्स के साथ Android lovers को यह environment ज़्यादा खुला लगता है।

iPhone 17 Pro Max में iOS 26 smooth ecosystem, strong privacy, security, Apple services और long-term app support की वजह से ही Apple fans को iPhone ज़्यादा बेहतर चॉइस लगती है। अगर आप पहले से Apple ecosystem का हिस्सा हैं जैसे की MacBook,Watchऔर iPad तो iPhone clear winner है।

Price की बात करे तो:

Samsung Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 1,29,999 रूपये हो सकती है।

iPhone 17 Pro Max की कीमत लगभग 1,34,900 रूपये से शुरुआत होती है।

Official website Click here 
Official website Click here
Home page Click here 

2 thoughts on “Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max – कौन सा फोन बेहतर है?”

Leave a Comment