Realme P4 Lite 5G दिखने में प्रीमियम, कीमत में सस्ता – सच जानकर चौंक जाओगे!

मेरे प्यारे दोस्तों अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट हैं, या अपने ऑफिस के काम के लिए एक सस्ता लेकिन टिकाऊ 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो रियलमी (Realme) ने आपकी पुकार सुन ली है। रियलमी ने अपनी मशहूर P-सीरीज का सबसे छोटा लेकिन खूंखार योद्धा Realme P4 Lite 5G भारत में पेश कर दिया है। अक्सर Lite नाम सुनकर लोगों को लगता है कि फीचर्स कम होंगे, लेकिन रियलमी ने इस बार ‘कम में ज्यादा’ देने की कोशिश की है। क्या यह फोन Redmi और Vivo के बजट फोंस की छुट्टी कर देगा?

पहली झलक: क्या यह सस्ता दिखता है?

जब आप पहली बार Realme P4 Lite 5G को हाथ में पकड़ेंगे, तो आपको यकीन नहीं होगा कि यह सिर्फ 13-14 हजार का फोन है। इसका फेदर डिजाइन इसके पीछे की तरफ एक खास तरह का पैटर्न दिया गया है जिसे रियलमी ‘फेदर लाइट डिजाइन’ कह रहा है। यह धूप में चमकता है और उंगलियों के निशान (Fingerprints) इस पर जल्दी नहीं छपते। और पकड़ने में आसान फोन काफी स्लिम है और इसके किनारे थोड़े घुमावदार हैं, जिससे एक हाथ से चलाने में दिक्कत नहीं होती। और इसकी बनावट पूरा फ्रेम प्लास्टिक का है, लेकिन इसकी फिनिशिंग इतनी अच्छी है कि यह दूर से देखने में मेटल जैसा अहसास देता है।

डिस्प्ले

बजट फोन में सबसे ज्यादा कटौती स्क्रीन पर होती है, लेकिन यहाँ Realme P4 Lite 5G ने एक बैलेंस बनाने की कोशिश की है। इसकी स्क्रीन में 6.67-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। हाँ, अगर यहाँ FHD+ होता तो और मजा आता, लेकिन बजट को देखते हुए यह ठीक है और रिफ्रेश रेट यहाँ अच्छी बात यह है कि आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका मतलब है कि जब आप इंस्टाग्राम या फेसबुक चलाएंगे, तो आपको कोई लैग महसूस नहीं होगा। साथ में आई केयर में ‘रीडिंग मोड’ और ‘डार्क मोड’ बहुत ही अच्छे से काम करते हैं, जिससे रात में फिल्म देखते वक्त आँखों पर जोर नहीं पड़ता।

Also read- सस्ता लेकिन खतरनाक! Realme P1 Pro Lite 5G के फीचर्स देखकर रह जाओगे हैरान

परफॉरमेंस

सबसे बड़ा सवाल—क्या यह फोन अटकेगा? जवाब है: नहीं! Realme P4 Lite 5G में चिपसेट लगा है MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर। यह एक बहुत ही स्टेबल और भरोसेमंद 5G चिपसेट है। और इसकी मल्टीटास्किंग की बात की जाय तो आप एक साथ 4-5 ऐप्स खोल सकते हैं और आराम से स्विच कर सकते हैं। अगर आप एक हैवी गेमर हैं और ‘BGMI’ या ‘Free Fire’ हाई ग्राफिक्स पर खेलना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए नहीं है। लेकिन अगर आप ‘स्मूथ’ सेटिंग्स पर मनोरंजन के लिए खेलना चाहते हैं, तो यह मक्खन की तरह चलेगा। और 5G नेटवर्क इंडिया के सभी प्रमुख 5G बैंड्स का सपोर्ट है, यानी आप Jio और Airtel के अनलिमिटेड 5G का पूरा आनंद ले पाएंगे।

कैमरा

बजट सेगमेंट में कैमरा से बहुत ज्यादा उम्मीद करना गलत है, लेकिन Realme P4 Lite आपको निराश नहीं करता। इसका मेन कैमरा पीछे की तरफ 50MP का AI कैमरा दिया गया है। दिन की रोशनी में यह बहुत ही साफ़ और वाइब्रेंट कलर्स वाली फोटो लेता है। अगर आप बाहर घूमने जा रहे हैं, तो यह आपकी अच्छी यादें समेट लेगा। और सेल्फी में सामने की तरफ 8MP का कैमरा है। यह वीडियो कॉल के लिए और साफ़ सेल्फी के लिए काफी है। इसमें ‘ब्यूटी मोड’ भी है जो आपके चेहरे को थोड़ा निखार देता है। और सबसे खास बात वीडियो में आप इससे 1080p पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जो यूट्यूब शॉर्ट्स या रील्स बनाने के लिए ठीक-ठाक है।

बैटरी

बैटरी ही इस फोन की असली ताकत है। Realme P4 Lite क्षमता है 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जिसका बैकअप अगर आप फोन पर बहुत ज्यादा समय बिताते हैं, तब भी यह रात तक 20-30% चार्ज बचा रहेगा। एक नॉर्मल यूजर के लिए यह आराम से 1.5 से 2 दिन चल जाएगी। और चार्जिंग बॉक्स में आपको 18W का चार्जर मिलता है। यहाँ पोको के मुकाबले यह थोड़ा पीछे है, क्योंकि इसे फुल चार्ज होने में लगभग 1.5 से 2 घंटे का समय लग सकता है।

सॉफ्टवेयर और फीचर्स

यह फोन Realme UI 6.0 पर चलता है जो Android 15/16 के लेटेस्ट फीचर्स के साथ आता है। Realme P4 Lite में क्लीन एक्सपीरियंस दिया गया है रियलमी ने इस बार फालतू के ऐप्स (Bloatware) को कम करने की कोशिश की है। इसके स्मार्ट टच में अगर आप बारिश की कुछ बूंदें स्क्रीन पर पड़ जाएं, तब भी इसका ‘रेनवाटर टच’ फीचर स्क्रीन को सही से काम करने देता है। और फिंगरप्रिंट साइड में पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो बहुत तेज काम करता है।

Also read- Vivo T5x Vs iQOO Z11x – एक ही कंपनी के दो दमदार फोन, लेकिन कौन है असली बाज़ीगर?

कीमत

Realme P4 Lite में बहुत ही आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया है इसमें 4GB RAM + 128GB Storage में 12,999 रूपए की कीमत रखी गई है और 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 13,999 रूपए की कीमत रखी गई है और अगर आप बैंक ऑफर्स जैसे SBI या ICICI कार्ड के साथ आप इसे 11,499 रूपए तक की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं, जो इसे एक बेहतरीन डील बनाता है।

लॉन्च

Realme P4 Lite बेहद ही शानदार स्मार्टफ़ोन है 19 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च होगा जो बहुत ही कम बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च होने जा रहा है।

Official website Click here
Home page Click here

 

 

Leave a Comment