Realme का नया सस्ता फोन लॉन्च! Realme A5 के फीचर्स देख लोग बोले – यही चाहिए

स्मार्टफोन मार्केट में एक और नया बजट फोन एंट्री करने की तैयारी में है और इस बार चर्चा हो रही है Realme A5 की। स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme का यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में बड़ी डिस्प्ले, लंबी चलने वाली बैटरी और अच्छा कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। खास बात यह है कि इसका डिजाइन भी काफी प्रीमियम बताया जा रहा है। ऐसे में अगर आप बजट में नया फोन लेने का सोच रहे हैं तो Realme A5 जल्द ही मार्केट में लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकता है।

बड़ी और शानदार डिस्प्ले

स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले होना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि लोग फोन में वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Realme A5 में बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में लगभग 6.7 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकती है जो काफी साफ और ब्राइट विजुअल दिखाती है। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से वीडियो देखना और गेम खेलना काफी मजेदार हो जाता है। इसके अलावा इस फोन में 90Hz या 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है जिससे स्क्रीन स्क्रोलिंग काफी स्मूथ महसूस होती है। अगर आप इंस्टाग्राम, यूट्यूब या गेमिंग ज्यादा करते हैं तो यह फीचर आपको जरूर पसंद आएगा।

READ MORE- सस्ते 5G फ़ोन की रेस में Lava ने मारी बाज़ी! Lava Bold 2 5G फ़ोन के फीचर्स चौका देंगे

डिजाइन और लुक

Realme A5 का डिजाइन काफी मॉडर्न और स्टाइलिश रखा गया है। फोन का बैक पैनल चमकदार फिनिश के साथ आता है जो देखने में काफी प्रीमियम लगता है। पहली नजर में यह फोन किसी महंगे स्मार्टफोन जैसा महसूस होता है। फोन का वजन भी ज्यादा भारी नहीं है, इसलिए इसे हाथ में पकड़ना आसान लगता है। इसके किनारे थोड़े गोल बनाए गए हैं जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी हाथ में ज्यादा थकान महसूस नहीं होती।Realme A5 को कंपनी कई न्यू कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से फोन चुन सकें।

कैमरा

आजकल स्मार्टफोन खरीदते समय लोग कैमरे पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। Realme A5 में भी कंपनी ने कैमरे पर अच्छा ध्यान दिया है फोन में पीछे की तरफ 50MP का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है जो दिन के समय काफी शानदार फोटो क्लिक करता है। अच्छी रोशनी में यह कैमरा साफ और डिटेल वाली तस्वीरें लेने में एक दम जबरदस्त है। और साथ में जो पोर्ट्रेट और मैक्रो फोटो लेने में मदद करते हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में लगभग 8MP या 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इससे आप अच्छी सेल्फी ले सकते हैं और वीडियो कॉल भी साफ दिखाई देती है।

बैटरी और चार्जिंग

अगर स्मार्टफोन में बैटरी अच्छी न हो तो फोन इस्तेमाल करने में मजा नहीं आता। Realme A5 में इस समस्या को खत्म करने के लिए बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन में लगभग 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो आम इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल जाती है। अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं तब भी यह बैटरी लंबे समय तक साथ देती है इसके अलावा फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। यानी थोड़ी देर चार्ज करने के बाद आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल कर सकते हैं।

READ MORE- सिर्फ इतने पैसो में Tecno Spark Go 2 फीचर्स देखकर लोग पूछ रहे—सच में इतना सस्ता?

RAM और स्टोरेज

Realme A5 में 3GB RAM के साथ 32GB स्टोरेज, 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज और 128GB स्टोरेज मिलता है और साथ में माइक्रो SD कार्ड के साथ 256GB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी स्पेस दिया गया है।

कीमत 

अगर कीमत की बात करें तो Realme A5 को कंपनी बजट सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 10,000 से 13,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस कीमत में अगर इतनी बड़ी डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और मजबूत बैटरी मिलती है तो यह फोन काफी अच्छा विकल्प बन सकता है।

OFFICIAL WEBSITE CLICK HERE
HOME PAGE CLICK HERE

 

 

Leave a Comment