Paradise Movie साउथ इंडियन सिनेमा एक बार फिर दर्शकों के बीच तहलका मचाने के लिए तैयार है। Paradise Movie को लेकर जिस तरह का क्रेज सोशल मीडिया और यूट्यूब पर देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि यह फिल्म सिर्फ एक आम मूवी नहीं बल्कि एक पावरफुल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देने वाली है।
Paradise Movie की कहानी
Paradise Movie की कहानी एक डार्क, रियलिस्टिक और सच्चाई से जुड़ी हुई दुनिया को दिखाती है। फिल्म की कहानी गरीबी, अन्याय, सिस्टम की बेरहमी और इंसान की मजबूरी के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी ऐसे लोगों की है जो समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े हैं, जहां ज़िंदगी सिर्फ ज़िंदा रहने की लड़ाई बन चुकी है। फिल्म का जो नाम रखा गया है वो एक अलग ही लेवल पर ले जाता है नाम से जहां जन्नत का एहसास होता है, वहीं कहानी में यह जगह नर्क से कम नहीं दिखाई देती। यहां रहने वाले लोग रोज़ डर, हिंसा और अपमान के साथ जीने को मजबूर हैं।
Also read- Flipkart iPhone 17 Price Drop: Early Bird Sale में मिल सकता है Biggest Discount
कहानी का मुख्य किरदार सिस्टम से लड़ता है, लेकिन यह लड़ाई सिर्फ बाहर की नहीं बल्कि अंदर की भी है। फिल्म में बदले की तमन्ना , इंसाफ की तलाश और इंसानियत की आखिरी उम्मीद को बेहद इमोशनल तरीके से दिखाया गया है। Paradise Movie सिर्फ एक एक्शन या क्राइम फिल्म नहीं, बल्कि यह समाज का कड़वा सच सामने रखती है और यह मूवी आपको महसूस ही नहीं होने देगी की ये सिर्फ एक कहानी है।
Paradise Movie की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट और उनकी दमदार एक्टिंग है।
फिल्म में लीड रोल में नेचुरल स्टार नानी नज़र आ रहे हैं। यह उनकी इमेज से बिल्कुल अलग और अब तक का सबसे इंटेंस किरदार माना जा रहा है। ट्रेलर में नानी का जो किरदार दिखाया गया है वह बहुत ही गुस्से से भरा और दर्दनाक लुक दिखाई देता है जो लोगों को हिलाकर रख देता है। उनकी आंखों में छुपा गुस्सा और बेबसी साफ झलकती है।
फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट भी काफी मजबूत है। हर किरदार कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। खास बात यह है कि फिल्म में कोई भी कैरेक्टर बेवजह नहीं लगता। हर कलाकार अपने रोल में पूरी तरह फिट बैठता है। Paradise Movie में ग्लैमर से ज़्यादा रियल चेहरे और सच्ची एक्टिंग पर फोकस किया गया है जो इसे और भी असरदार बनाता है।
Also read- Apple Foldable iPhone नया साल का नया तोहफा
Paradise Movie Trailer Review
Paradise Movie का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्रेलर शुरू होते ही दर्शकों को एक डार्क और बेरहम दुनिया में ले जाता है। ट्रेलर में डायलॉग्स कम और इमोशन्स ज़्यादा दिखाये गये हैं और बैकग्राउंड म्यूज़िक भी रोंगटे खड़े कर देता है हिंसा को स्टाइल के लिए नहीं, बल्कि कहानी की ज़रूरत के तौर पर दिखाया गया है। कैमरा वर्क और कलर टोन फिल्म को रियल फील देता है नानी की एंट्री सीन और उनका एग्रेसिव अवतार ट्रेलर का सबसे बड़ा हाईलाइट है। ट्रेलर यह साफ कर देता है कि Paradise Movie सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्म है।
Paradise Movie के डायरेक्टर्स का काम बहुत ही अच्छा नज़र आता है। डायरेक्टर ने कहानी को बिना ज़्यादा मसाले के रियल फॉर्म में पेश करने की कोशिश की है। जिससे लोग इस फिल्म के साथ कनेक्ट हो सके।
- सिनेमैटोग्राफी: अंधेरे शेड्स, क्लोज़ शॉट्स और रियल लोकेशन्स
- म्यूज़िक: दर्द और गुस्से को बखूबी दर्शाता बैकग्राउंड स्कोर
- एडिटिंग: तेज़ लेकिन समझदारी के साथ
Paradise Movie का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को इस मूवी से काफी उम्मीदें हैं। लोग इसे नानी के करियर की सबसे अलग फिल्म मान रहे है जो की एक सच्ची और हिम्मत वाली कहानी हैं जो समाज को आईना दिखाने वाली मूवी बनेगी। यह फिल्म खासकर उन दर्शकों को पसंद आने वाली है जो मास मसाला फिल्मों से हटकर कुछ अलग और दमदार कंटेंट देखना चाहते हैं।
Paradise Movie में हमे नेचुरल स्टार नानी लीड रोल में देखने को मिलेंगे वही दूसरी तरफ बॉलीवुड के एक्टर राघव जुयाल विलेन के रोल में देखने को मिलेंगे और यह मूवी उनकी पहली साउथ इंडियन मूवी होने वाली हैं। मूवी के बजट की बात करे तो इसका बजट 150 करोड़ रूपये होने वाला है और इस मूवी को कई भाषाओ में रिलीज़ किया जायेगा।
| Also read | Click here |
| Home page | Click here |
1 thought on “The Paradise Movie की खतरनाक कहानी लोगो को काफी पसंद आने वाली है।”