Oppo F33 का सच आया सामने! खरीदने से पहले ये 6 बात जरूर जाने वरना पछताओगे?

ओप्पो अपनी मशहूर ‘F’ सीरीज के साथ एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में धमाका करने के लिए तैयार है। इस बार चर्चा का विषय बना हुआ है Oppo F33 5G ओप्पो के स्मार्टफोन हमेशा से अपने स्लीक डिजाइन और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने बैटरी और मजबूती के मामले में भी बड़े बदलाव किए हैं।

शानदार डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo F33 5G का डिजाइन काफी प्रीमियम और दमदार फोनो में से एक है। कंपनी ने इस बार आर्मर बॉडी का इस्तेमाल किया है, जो फोन को काफी मजबूत बनाता है। लीक्स की मानें तो इसे IP69K रेटिंग मिल सकती है, जिसका मतलब है कि यह फोन डस्ट और पानी से पूरी तरह सुरक्षित होगा। आप इसे लेकर बारिश में भी बेफिक्र रह सकते हैं। और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67-इंच की Full-HD+ AMOLED स्क्रीन दी गई है। यह डिस्प्ले 120Hz (कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 144Hz) के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूथ हो जाता है। पंच-होल डिजाइन के साथ आने वाली यह स्क्रीन बेजल-लेस है, जो वीडियो देखने के अनुभव को और भी शानदार बनाती है।

कैमरा

ओप्पो के फोन हों और कैमरे की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। Oppo F33 5G में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए काफी कुछ नया है सबसे पहले इसका रियर कैमरा इसके पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मुख्य कैमरा 50MP का है, जो बेहतरीन लाइट और कलर्स के साथ फोटो खींचता है। इसके साथ ही एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलता है जो पोर्ट्रेट शॉट्स में मदद करता है। और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्रंट कैमरा है। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है, जिससे आप ग्रुप सेल्फी में ज्यादा लोगों को आसानी से कवर कर पाएंगे।

Read More- Realme C61 आया और बजट मार्केट हिल गया! कम कीमत ऐसा फ़ोन कम ही मिलता है”’

दमदार परफॉरमेंस

स्मूथ कामकाज के लिए Oppo F33 5G में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह एक 5G चिपसेट है जो मल्टीटास्किंग और दमदार स्तर की गेमिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें 8GB तक की रैम और 128GB/256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें ‘वर्चुअल रैम’ का फीचर भी होगा, जिससे आप फोन की स्पीड को और बढ़ा सकेंगे। यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित ColorOS पर चलेगा।

बैटरी और चार्जिंग

इस बार ओप्पो ने बैटरी के मामले में सबको हैरान कर दिया है। Oppo F33 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पूरी उम्मीद जताई है। यह उन यूजर्स के लिए एक वरदान है जो दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं और बार-बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं। इतनी बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W या 90W की सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा, इसमें रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर अपने दूसरे गैजेट्स को भी चार्ज कर सकेंगे।

Read More- 7000 रूपए से भी कम में 6000mAh बैटरी! Itel P40 ने बजट फ़ोन मार्केट में मचाया धमाल

Oppo F33 5G के कुछ खास फीचर्स

फीचर जानकारी
डिस्प्ले 6.67-इंच AMOLED, 120Hz / 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6360 Max
रियर कैमरा 50MP + 2MP
सेल्फी कैमरा 50MP (100° FOV)
बैटरी 7000mAh
चार्जिंग 80W / 90W फास्ट चार्जिंग
रेटिंग IP69K (वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस)

लॉन्च डेट और कीमत

भारतीय बाजार में Oppo F33 5G को 15 अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। अगर कीमत की बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट (8GB/128GB) की कीमत 25,999 रूपए से 27,999 रूपए के बीच हो सकती है। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है।

Official Website Click Here
Home Page Click Here

Leave a Comment