साल 2026 NASA (National Aeronautics and Space Administration) के लिए बहुत खास माना जा रहा है। इस साल अंतरिक्ष विज्ञान, चंद्र मिशन और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से जुड़ी कई सारी घटनाएं सामने आईं है। सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही है , लेकिन NASA ने खुद जो जानकारी दी है वही सच और भरोसे के लायक है।
NASA के अनुसार 2026 में हक़ीक़त में क्या हुआ और क्या होने वाला है आइये डिटेल्स में जानते है।
NASA का सबसे बड़ा मिशन Artemis II साल 2026 की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।Artemis II मिशन – चांद की ओर इंसानों की ऐतिहासिक वापसी यह 1972 के Apollo मिशन के बाद पहला Crewed Moon Mission है इस मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे अंतरिक्ष यात्री चांद के चारो ओर दौरा करेंगे मगर इस मिशन में चांद पर लैंडिंग नहीं होगी इसका मुख्य कारण भविष्य में होने वाली चंद्र लैंडिंग (Artemis III) के लिए सिस्टम और तकनीक की जांच करना है। Artemis II की लॉन्चिंग 2026 की शुरुआत फरवरी के आसपास तय की गयी है।
NASA ने 2026 में Pandora Satellite लॉन्च किया यह सैटेलाइट एलियन ग्रहों की खोज के लिए बनायीं गयी है जो अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक बड़ी छलांग है। यह सैटेलाइट Exoplanets हमारे सौरमंडल से बाहर के ग्रह की जाँच करेगा और पता लगाएगा की उन ग्रहो पर जीवन बिताना मुमकिन है या नहीं Pandora मिशन NASA की Astrophysics Research का जरुरी हिस्सा है।
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से जुड़ी बड़ी घटना के चलते 2026 की शुरुआत में NASA को एक बड़ा फैसला लेना पड़ा। ISS पर मौजूद एक अंतरिक्ष यात्री की तबीयत खराब हो गई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरी टीम को जल्दी पृथ्वी पर वापस आने का फैसला लिया गया यह NASA के इतिहास में बहुत कम बार हुआ है इस घटना के बाद कुछ स्पेसवॉक और Experiments को टाल दिया गया।
ISS पर जारी वैज्ञानिक रिसर्च (Expedition 74) 2026 में NASA का Expedition 74 मिशन भी जारी रहा। इस मिशन के चलते मानव शरीर पर अंतरिक्ष के प्रभाव नई दवाइयों की रिसर्च माइक्रोग्रैविटी में टेक्नोलॉजी टेस्ट भविष्य के Mars Mission की तैयारी जैसे जरुरी प्रयोग किए गए।
NASA ने 2026 में कई Future Space Missions की तैयारी भी की Aspera Mission आकाश गंगा में फैली गर्म गैस को सफलता से देखने वाला पहला मिशन हो सकता है। Moon Commercial Missions (CLPS) प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर चांद पर उपकरण भेजना भविष्य में इंसानी बस्ती की नींव रखना।
2026 में पृथ्वी खत्म नहीं होगी कोई विशाल एस्टरॉयड पृथ्वी से नहीं टकराएगा और 15 दिन का अंधेरा या सूरज का गायब होना जैसी बातें पूरी तरह अफवाह हैं NASA के अनुसार ऐसी खबरों पर यकीन ना करे इनका वैज्ञानिक तौर से कोई लेना देना नहीं है।
Also read- Vivo X200T- 2026 में जाने लॉन्च अपडेट, कैमरा ,डिस्प्ले, बैटरी, कीमत
| Official website | click here |
| Home page | click here |
2 thoughts on “NASA के अनुसार 2026 में क्या हुआ और क्या खास होने वाला है?”