भारत के अंदर जब भी मजबूत और भरोसेमंद SUV की बात होती है, तो Pajero का नाम जरूर लिया जाता है। यह गाड़ी अपनी ताकत, ऑफ-रोड क्षमता और शानदार रोड प्रेजेंस के लिए जानी जाती रही है। Mitsubishi Pajero एक नए अवतार में जल्द वापसी करने की तैयारी में है। नई Pajero को पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। यह SUV उन लोगों के लिए खास होगी जो बड़ी, पावरफुल और प्रीमियम गाड़ी पसंद करते हैं।
डिजाइन
Pajero हमेशा से अपने मजबूत और बॉक्सी डिजाइन के लिए जानी जाती है। ऊंची ग्राउंड क्लियरेंस और अपने नय मॉडल में इसे और भी ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। इसमें बोल्ड डायनामिक शील्ड ग्रिल और शार्प LED हेडलाइट्स दिए गए है जिसके साथ 20-इंच के अलॉय व्हील दिए गए है और पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललाइट्स के साथ मजबूत बंपर और स्किड प्लेट के अलावा एक रग्ड लेकिन प्रीमियम लुक मिलता है। नई Pajero सड़क पर चलती हुई एक असली SUV का एहसास देती है। इसका साइज और ऊंचाई इसे एक दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं।
शानदार और लग्जरी इंटीरियर
Pajero में सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जैसे इंटीरियर नई तकनीक का बड़ा लक्ज़री फील देता है इसके अंदर हाई-कवालिटी के लेदर सीट्स और 12-इंच का बड़ा टचस्क्र्रीन इंफोटमेनेट सिस्टम मिलने की उम्मीद है और साथ में डिजिटल क्लस्टर भी मिलेगा और प्रीमियम एम्बियंट लाइटिंग जैसे बड़े खास फीचर्स मिलने वाले है।
Also Read- Nissan Gravite 2026 भारत में कब होगी लॉन्च? फीचर्स और कीमत का हुआ खुलासा
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
Pajero हमेशा से पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती रही है। जो अपने नय मॉडल में भी एक दमदार इंजन मिलने की उम्मीद है। जिसमे अनुमान लगाया है 2.4 लीटर का दमदार डीजल इंजन टर्बोचार्ज्ड टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है और ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स जैसे ऑप्सन में देखने को मिलेगी और पहले की तरह 4×4 ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा यह SUV खासकर ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए शानदार मानी जाती है। पहाड़ी रास्तों, खराब सड़कों और लम्बे सफर में इसका प्रदर्शन बेहतरीन हो सकता है।
सेफ्टी फीचर्स
Pajero में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जा सकता है।
| सेफ्टी फीचर | क्या फायदा मिलेगा? |
|---|---|
| 6 से ज्यादा एयरबैग | सभी यात्रियों की अधिकतम सुरक्षा, फ्रंट और साइड इम्पैक्ट से बेहतर बचाव |
| ABS + EBD | ब्रेकिंग के दौरान गाड़ी को संतुलित रखता है और स्किडिंग से बचाता है |
| इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) | तेज मोड़ या फिसलन में गाड़ी को कंट्रोल में रखता है |
| ट्रैक्शन कंट्रोल | खराब या गीली सड़क पर टायर की पकड़ मजबूत बनाए रखता है |
| 360° कैमरा | चारों ओर का क्लियर व्यू, आसान और सुरक्षित पार्किंग |
| पार्किंग सेंसर | पीछे या आगे मौजूद बाधाओं की तुरंत जानकारी देता है |
ये फीचर्स SUV को परिवार के लिए सुरक्षित बनाते हैं।
Also Read- Google Pixel 10a के 5 बड़े फीचर्स जो सबसे अलग इसे बनाते है खास क्या यह पैसा वसूल फ़ोन है? जानिए
माइलेज
बड़ी SUV होने के कारण Pajero का माइलेज शहर में 10-12 kmpl और हाईवे पर 13-15 kmpl जो कारो से कम हो सकता है। हालांकि माइलेज थोड़ा कम जरूर है, लेकिन इसकी पावर और साइज को देखते हुए यह ठीक माना जा सकता है।
कीमत
Pajero को प्रीमियम SUV सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। जिसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत लगभग 28 लाख से 35 लाख के बीच मानी जा रही है यह SUV Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है।
लॉन्च
Pajero की लॉन्च काफी चर्चा में है जिसका मिडिया रिपोर्ट्स से पता चला है की यह कार 2026 या 2027 के आखिरी या बिच में लॉन्च हो सकती है।
| Official Website | Click Here |
| Go To Home Page | Click Here |