Maruti Suzuki Ertiga 2026 ने किया फुल गेम चेंज जो सबको मात देगा

Maruti Suzuki भारत की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कम्पनी में से एक है जिसने भारत के बाजार में अपनी मजबूती कम समय में बहुत शानदार करी है यह न्यू Maruti Suzuki Ertiga 2026 अपनी दोबारा से भारत के बाजार में उतारी है जो बेहद ही दमदार होने वाली है। 7-सीटर कारों में से एक रही है। और भी बेहतर डिजाइन, नए फीचर्स और शानदार माइलेज के साथ सामने आई है। यह कार खासतौर पर उन परिवारों के लिए बनाई गई है जो कम बजट में एक आरामदायक, सुरक्षित और भरोसेमंद 7-सीटर गाड़ी चाहते हैं।

Maruti Suzuki Ertiga का नया डिजाइन

Maruti Suzuki Ertiga का एक्सटीरियर पहले से ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम हो गया है। सामने की तरफ नई क्रोम फिनिश ग्रिल, शार्प LED हेडलैंप्स और DRLs इसे मॉडर्न लुक देते हैं। बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है, जो इसे ज्यादा फ्रेश बनाता है। साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स और बॉडी कलर डोर हैंडल कार को प्रीमियम टच देते हैं। पीछे की तरफ नए टेललैंप्स और क्लीन डिजाइन इसे फैमिली कार के साथ-साथ स्टाइलिश MPV भी बनाते हैं।

Maruti Suzuki Ertiga का फैमिली-फ्रेंडली इंटीरियर

Maruti Suzuki Ertiga की सबसे बड़ी ताकत इसका केबिन स्पेस और कम्फर्ट है। जो काफी बेहतरीन होने वाला है Ertiga 2026 में भी यही खासियत बरकरार रखी गई है। अंदर आपको ड्यूल-टोन इंटीरियर, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और आरामदायक सीट्स मिलती हैं। यह एक 7-सीटर MPV है, जिसमें तीनों रो में अच्छा स्पेस दिया गया है। दूसरी रो में स्लाइड और रिक्लाइन फीचर मिलता है, जिससे पीछे बैठने वाले आदमियों को ज्यादा आराम मिलता है। डैशबोर्ड पर बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स इसे एक कंप्लीट फैमिली कार बनाते हैं। जिसमे लम्बाई 4395 mm, चौड़ाई 1735 mm, ऊंचाई 1690 mm होने वाली है। \

Also read- TVS Raider 125cc स्टाइल, पावर और माइलेज का परफेक्ट कॉमबीनेशन के साथ फिर से देखने को मिलेगी जानिए अपडेट

Maruti Suzuki Ertiga का इंजन और शानदार माइलेज

Maruti Suzuki Ertiga में पेट्रोल और CNG दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पेट्रोल इंजन स्मूद परफॉर्मेंस के साथ अच्छा पिकअप देता है, जबकि CNG वेरिएंट खासतौर पर कम खर्च में ज्यादा चलने के लिए जाना जाता है। Maruti की पहचान हमेशा से शानदार माइलेज रही है और Ertiga 2026 इस मामले में भी निराश नहीं करती। यह कार लंबी दूरी के सफर और रोजमर्रा के इस्तेमाल दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

फीचर डिटेल्स
पैट्रोल इंजन 1462cc (1.5L) K-Series पैट्रोल इंजन
पैट्रोल पावर 101.64 bhp @ 4300 rpm
पैट्रोल टॉर्क 139 Nm @ 4300 rpm
CNG इंजन 1462cc इंजन
CNG पावर 86.63 bhp
CNG टॉर्क 121.5 Nm
माइलेज (पैट्रोल) लगभग 20–21 kmpl
माइलेज (CNG) अनुमानित 26+ km/kg

Maruti Suzuki Ertiga का सेफ्टी फीचर्स

Maruti Suzuki Ertiga में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें मिलने वाले प्रमुख सेफ्टी फीचर्स हैं:

सेफ्टी फीचर डिटेल्स
डुअल फ्रंट एयरबैग्स ड्राइवर और पैसेंजर सेफ्टी
ABS के साथ EBD बेहतर ब्रेकिंग और कंट्रोल
रियर पार्किंग सेंसर पार्किंग में आसान और सुरक्षित
रिवर्स कैमरा पीछे की विज़िबिलिटी बेहतर
हिल होल्ड असिस्ट ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध
ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स बच्चों की सेफ्टी के लिए

ये सभी फीचर्स मिलकर Ertiga को एक सुरक्षित फैमिली कार बनाते हैं।

Maruti Suzuki Ertiga की कीमत

Maruti Suzuki Ertiga एक लोकप्रिय 7-सीटर में से एक जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.80 लाख से शुरू होकर 12.94 लाख तक हो सकती है जो और गाड़ियों के मुकाबले कम बजट और मिड रेंज है।

Also read- Border 2: वो एक अभिनेता,जिसके बिना ये फिल्म नहीं चलती –और उसी की वजह से बन गई सुपरहिट

Maruti Suzuki Ertiga की लॉन्च 

Maruti Suzuki Ertiga 2026 आखिरी तक भारत के बाजार में देखने को मिलेगी लेकिन इसकी Date अभी कन्फर्म नहीं हुई है।

जरूरी बातें

नई Maruti Suzuki Ertiga 2026 एक ऐसी MPV है जो हर तरह से फैमिली की जरूरतों को पूरा करती है। इसका स्टाइलिश लुक, आरामदायक इंटीरियर, शानदार माइलेज और Maruti का भरोसा इसे भारत की सबसे पसंदीदा 7-सीटर कारों में से एक बनाता है। अगर आप अपने परिवार के लिए एक भरोसेमंद, आरामदायक और बजट-फ्रेंडली 7-सीटर कार की तलाश में हैं, तो Maruti Suzuki Ertiga 2026 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

official website click here
Go To Home page click here

1 thought on “Maruti Suzuki Ertiga 2026 ने किया फुल गेम चेंज जो सबको मात देगा”

Leave a Comment