अब बॉलीवुड के सबसे ज़बरदस्त एक्शन-क्राइम फ्रेंचाइजी में से एक Mardaani का तीसरा पार्ट यानी Mardaani 3 का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और यह सोशल मीडिया पर हर जगह छाया हुआ है। इस फ्रेंचाइजी ने लोगो के दिलो में एक अलग जगह बनाई है जिस वजह से लोग 3 पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
Mardaani 3 का ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धूम मची हुई है। ट्रेलर में रानी मुखर्जी की वापसी हुई है अपने आइकोनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में एक सख़्त और बेहतरीन पुलिस ऑफ़िसर जो हर गलत को जड़ से मिटाने के लिए तैयार है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शिवानी एक खतरनाक माफ़िया Queen “अम्मा” का सामना कर रही है, जो छुपी हुई नेटवर्क के ज़रिये बच्चियों को गायब कर रही है। यह Sequence फेन्स को फिर से रोमांच, थ्रिल और पब्लिक इमोशंस का Experience देने वाला है।
बहुत सारे फैन्स के रिव्यूज़ के मुताबिक ट्रेलर ने यह एहसास दिलाया है कि यह फिल्म किसी साधारण एक्शन ड्रामा से कहीं ज़्यादा गंभीर और डार्क कहानी होने वाली है और फिल्म के इमोशनल ग्राफ़ के साथ सस्पेंस भी भरपूर है। Mardaani 3 में “रानी मुखर्जी” अपनी पुलिस अधिकारी वाले शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं, जो इस बार बड़ी संख्या में गायब हो रही बच्चियों के एक मिशन में फँसी हैं और यह स्टोरी फैन्स को और भी ज़्यादा Excited कर रही है।
Also read- Tata Electric Scooter – स्टाइल, रेंज और भरोसे का शानदार इलेक्ट्रिक कॉम्बिनेशन मार्केट हिला देगा
हमारे देश में रोज़ाना बहुत से बच्चे गायब किये जाते है जिसके बाद उनसे कई तरह के गलत काम कराये जाते है इन सच्ची घटनाओ से Inspired होकर यह मूवी बनायीं जा रही है। जिसमे रहस्यमय तरीके से बड़ी संख्या में मासूम बच्चिओं को गायब किया जाता है और उनके साथ अन्याय और ट्रैफिकिंग की जाती है वही शिवानी शिवाजी रॉय इस बड़े केस की तह तक पहुँचने की कोशिश करती हैं। यह समाज में हो रहे असली मुद्दों को पेश करती है जो हमे पिछले 2 भागो में देखने को मिला था और इस बार भी कुछ ऐसा ही होना वाला है जिसमे हमे सच्चाई के साथ-साथ एक्शन , थ्रिल और सस्पेंस भी भरपूर देखने को मिलेगा।
पहले मेकर्स ने Mardaani 3 की रिलीज़ डेट 27 फरवरी 2026 बताई थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे 30 जनवरी 2026 पर शिफ्ट कर दिया है।फिल्म के मेकर्स का मानना है की लोगो की excitement को ज़्यादा बढ़ाया ना जाये और जल्दी ही रिलीज़ कर देना चाहिए जिस वजह से इसकी रिलीज़ डेट में बदलाव किया गया है साथ ही फिल्म का रनटाइम लगभग 2 घंटे 10 मिनट होने वाला है जो अपने फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे लम्बी फिल्म होने वाली है। इससे साबित होता है की इस फिल्म में बहुत गहराई, सस्पेंस और इमोशनल पंच मिलने वाला है जो सिर्फ एक एक्शन हीरोइन्ग फिल्म से कहीं ज़्यादा बड़ा विषय है।
फिल्म में हमे यह कलाकार देखने को मिलेंगे:
- रानी मुखर्जी
- जानकी बोदीवाला
- मल्लिका प्रसाद
- जीशु सेनगुप्ता
- ताहिर राज भसीन
- अक्षय विधानी
- अभिराज मीनावाला
यह कास्ट फिल्म को ज़्यादा क्राइम , थ्रिल और इमोशनल ड्रामा और महिला शक्ति-थीम वाली बनाती है, क्योंकि शिवानी एक सिंगल महिला पुलिसकर्मी के रूप में सिस्टम और सामाजिक बुराइयों से लड़ती दिखेगी।
Also read- MG Comet EV: शहर के लिए बनी स्मार्ट और किफायती इलेक्ट्रिक कार
ट्रेलर का पब्लिक रिऐक्शन
सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि ट्रेलर ने लोगो को Excited कर दिया है। कुछ दर्शकों का मानना है कि यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक सोशल रियलिटी-इंस्पायर्ड थ्रिलर होगी। कुछ ने कहा है कि ट्रेलर बहुत ज़्यादा कहानी बता रहा है, लेकिन फैंस कहते हैं कि शिवानी का किरदार फिर से होना ही इस फिल्म को खास बना रहा है।
Mardaani फ्रेंचाइजी बजट:
- Mardaani 1 का बजट लगभग 20-21 करोड़ रूपये था।
- Mardaani 2 का बजट लगभग 30 करोड़ रूपये था।
- Mardaani 3 का बजट लगभग 75 करोड़ रूपये है।
Box office collection की बात करे तो:
- Mardaani 1 ने लगभग 59 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था।
- Mardaani 2 ने लगभग 67 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद उम्मीद करते है की Mardaani 3 पिछले दोनों रिकार्ड्स तोड़ देगी।
| Home page | Click here |
1 thought on “Mardaani 3: ज़बरदस्त एक्शन-क्राइम की वापसी और इसकी कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है।”