भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है और Mahindra XUV 3XO EV एक नया और किफायती इलेक्ट्रिक SUV मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है। यह SUV अपनी स्मार्ट टेक्नोलॉजी, फीचर्स और किफायती दाम के लिए लोगों के बीच बहुत चर्चा में है।और ये अपने न्यू लुक की वजह से भारत के लोगो की पहली पसंद बन सकती है।
डिजाइन और बाहरी लुक
Mahindra XUV 3XO EV का डिज़ाइन स्टाइलिश और सब EV कार से काफी अलग और प्रीमियम है Mahindra के XUV 3XO पेट्रोल/डीज़ल SUV मॉडल जैसा मिलता जुलता डिजाइन है लेकिन EV होने के नाते इसमें कुछ खास बदलाव भी किए गए हैं। सामने का ग्रिल बंद होता है (जो इलेक्ट्रिक वाहनों में आम है) और EV बैजिंग, LED हेडलाइट्स और अलॉय व्हील इसे बहुत अलग और प्रीमियम लुक देते हैं।
बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh की बैटरी लगी है, जो एक चार्ज में लगभग 285KM तक की रेंज दे सकती है। यह रेंज रोज़ाना के शहर के चलने और छोटे सफर के लिए काफी फायदेमंद है। कंपनी का कहना है कि यह रेंज पेट्रोल डीजल की गाड़ी को देखकर बनाई गई है जिसका फ़ायदा हर Mahindra फैन्स को होगा।
Also read – TATA Punch EV नया लुक दमदार परफॉरमेंस के साथ लॉन्च
परफॉर्मेंस
XUV 3XO EV का इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क है। इसका मतलब है कि यह SUV तेज़ और स्मूद ड्राइविंग करती है। यह SUV लगभग 8.3 सेकंड में 0 से 100KM की रफ्तार पकड़ सकती है जो इस सेगमेंट में अच्छा परफॉर्मेंस माना जाता है।
चार्जिंग फीचर्स
बिजली की गाड़ी होने के नाते चार्जिंग भी इसकी बहुत जिम्मेदारी है। इस SUV में 50 kW के DC फास्ट चार्जर साथ में मिलने वाला है जो बैटरी को 0 से 80 Pt तक लगभग 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसका मतलब यह है कि लंबी ड्राइव के बीच में भी आप जल्दी चार्जिंग कर सकते हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी
XUV 3XO EV के अंदर आपको बहुत सारी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती हैं। इसकी केबिन आरामदायक है और इसमें डुअल-ज़ोन एयर कंडीशनिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, कई USB पोर्ट और बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा, इसका इन्फोटेनमेंट सिस्टम “Adrenox” टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसमें Alexa और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay भी मिलता है।
Also read – New Tata Safari सड़क का नया बादशाह पुरानी शान नई पहचान
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में XUV 3XO EV बहुत आगे है। इसमें Level 2 ADAS फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि adaptive cruise control, auto emergency braking, lane keep assist और smart pilot assist। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स, ESP (Electronic Stability Program) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम हैं ये सभी फीचर्स सेफ्टी को और बेहतर बनाते हैं।
कीमत और वैरिएंट
Mahindra XUV 3XO EV को दो वैरिएंट्स – AX5 और AX7L – में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती (Ex-Showroom) कीमत ₹13.89 लाख से टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत लगभग ₹14.96 लाख है। यह कीमत इसे इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक किफायती और कम बजट वाली कार बनाती है।
| official website | click here |
| Home page | click here |
1 thought on “Mahindra XUV 3XO EV महिंद्रा का सरप्राइज जिसके नय लुक के लोग हुए दीवाने कम्पनी ने कम कीमत में किया बड़ा धमाका”