दुनिया में जब भी तेल बनाने वाले देशों में तनाव बढ़ता है तो उसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इन दिनों Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब इसमें एक्सपर्ट का मानना है कि अगर यह तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो भारत समेत कई देशों में पेट्रोल-डीजल और LPG Gas Cylinder Price में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है भारत जैसे देश में जहां करोड़ों परिवार रसोई के लिए LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, वहां गैस की कीमत बढ़ना सीधे आम लोगों की जेब पर असर डालता है। यही कारण है कि लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि आने वाले समय में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम क्या बढ़ सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों बढ़ती है तेल की कीमत
कच्चे तेल की कीमत कई बड़ी वजह से बढ़ती या घटती है। इसमें सबसे बड़ा वजह होता है तेल बनाने वाले देशों की स्थिति। मिडिल ईस्ट यानी मध्य-पूर्व क्षेत्र दुनिया में तेल पेदावार का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है जब इस क्षेत्र में किसी तरह का युद्ध, तनाव या राजनीतिक संकट होता है तो तेल की सप्लाई असर होने का डर बढ़ जाता है। जैसे ही यह आशंका बढ़ती है, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से ऊपर जाने लगती हैं। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। इसलिए जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होता है तो उसका असर भारत में भी देखने को मिलता है।
ALSO READ- प्रधानमंत्री योजना अपडेट 2026: आवास, किसान और आयुष्मान योजना की पूरी जानकारी
LPG Gas Cylinder Price पर क्यों पड़ता है असर
कई लोगों को लगता है कि कच्चे तेल और LPG गैस सिलेंडर का आपस में कोई संबंध नहीं है, लेकिन वास्तव में दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। LPG यानी Liquefied Petroleum Gas भी पेट्रोलियम उत्पादों से ही तैयार होती है। इसलिए जब कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है तो धीरे-धीरे LPG गैस सिलेंडर की कीमत भी बढ़ सकती है भारत में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत कई बड़ी वजह पर निर्भर करती है, जिनमें शामिल हैं अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और साथ में सरकार की सब्सिडी नीति अगर तेल लगातार महंगा होता है तो LPG Gas Cylinder Price में बढ़ोतरी की संभावना भी बढ़ जाती है।
क्या ₹1000 के पार जाएगा गैस सिलेंडर?
यह सवाल इन दिनों सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है। कई शहरों में गैस सिलेंडर की कीमत पहले ही काफी बढ़ चुकी है। कुछ जगहों पर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹900 के आसपास पहुंच चुकी है अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और बढ़ती है तो एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में गैस सिलेंडर की कीमत ₹1000 के करीब या उससे ऊपर भी जा सकती है हालांकि यह पूरी तरह सरकार की नीति और बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा। अगर सरकार सब्सिडी बढ़ाती है तो आम लोगों को राहत मिल सकती है।
क्या पेट्रोल फिर ₹120 पहुंच सकता है?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती हैं। जब कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है तो तेल कंपनियों की लागत भी बढ़ जाती है ऐसे में कई बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलती है अगर मिडिल ईस्ट में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है और तेल की कीमतों में लगातार उछाल आता है तो पेट्रोल के दाम ₹120 प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता हालांकि सरकार कई बार टैक्स कम करके कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश भी करती है।
ALSO READ- फरवरी में सावधान! मोबाइल की ये 3 गलतियाँ कर सकती हैं आपका बैंक अकाउंट खाली
आम लोगों की जेब पर कितना पड़ेगा असर
भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG गैस सिलेंडर दोनों ही आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हुए हैं। अगर इनकी कीमत बढ़ती है तो इसका असर कई अन्य चीजों पर भी पड़ता है जैसे: परिवहन महंगा हो जाता है, खाने-पीने की चीजों की कीमत बढ़ जाती है और घरेलू बजट बिगड़ जाता है यही वजह है कि तेल और गैस की कीमतों में बदलाव को बहुत गंभीरता से देखा जाता है।
सरकार क्या कदम उठा सकती है
अगर तेल की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी होती है तो सरकार के पास कई विकल्प होते हैं।
सरकार इन कदमों के जरिए आम लोगों को राहत देने की कोशिश कर सकती है:
- पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करना
- LPG सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाना
- तेल कंपनियों के साथ कीमतों पर काबू करना
इन कदमों से कीमतों को कुछ हद तक काबू किया जा सकता है।
आने वाले समय में क्या हो सकता है
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले कुछ महीनों में तेल और गैस की कीमतें काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय हालात पर निर्भर करेंगी। अगर मिडिल ईस्ट में तनाव कम होता है तो कीमतें स्थिर रह सकती हैं। लेकिन अगर स्थिति और बिगड़ती है तो पेट्रोल-डीजल और LPG Gas Cylinder Price दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है इसलिए आम लोगों को आने वाले समय में इन कीमतों पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
ALSO READ- Crude Oil 2026–27 में कच्चे तेल की कीमतें कहां तक जाएंगी?
जरूरी सूचना
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसका असर केवल राजनीति या अंतरराष्ट्रीय संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ सकता है अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो भारत में पेट्रोल-डीजल और LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और बाजार किस तरह इस स्थिति को संभालते हैं।
| HOME PAGE | CLICK HERE |