अगर आपके घर में भी रसोई गैस का इस्तेमाल होता है, तो अगले 5 मिनट मेरी इस बात को समझिये और बड़े ध्यान से पढ़िएगा। हो सकता है कि कल जब आप सिलेंडर बुक करने जाएं, तो आपको बड़ा झटका लगे। सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर एक खबर तेजी से फैल रही है कि सरकार अब उन लोगों की सब्सिडी (Subsidy) रोकने वाली है जिन्होंने अभी तक एक खास काम नहीं निपटाया है। हम बात करेंगे कि आखिर ये LPG e-KYC का चक्कर क्या है, सब्सिडी के 300 रूपए आपके खाते में क्यों नहीं आ रहे, और कल से सिलेंडर के दामों में क्या बड़ा बदलाव होने वाला है।
सब्सिडी का झोल आपके खाते में पैसे क्यों नहीं आ रहे?
सबसे बड़ा सवाल जो हर कोई पूछ रहा है पड़ोसी के खाते में तो 300 रूपए आ गए पर मेरे में क्यों नहीं आए? देखिए भाई, सरकार ने अब नियम बहुत सख्त कर दिए हैं। पहले सबको सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब यह सिर्फ उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) वाले परिवारों के लिए सीमित कर दी गई है। लेकिन रुकिए! अगर आप उज्ज्वला में नहीं भी हैं, तब भी आपको कुछ राहत मिलती है, जो शायद आपको पता ही नहीं चलती अगर आपके खाते में पिछले 3 महीनों से एक रुपया भी नहीं आया है, तो समझ जाइये कि या तो आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या फिर आपकी KYC एक्सपायर हो चुकी है।
e-KYC का डेडलाइन ड्रामा क्या वाकई कल आखिरी मौका है?
पिछले कुछ दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। वजह है—Biometric e-KYC। सरकार चाहती है कि एक इंसान के नाम पर दो-दो, तीन-तीन कनेक्शन न हों क्या है नियम आपको अपनी गैस एजेंसी पर जाकर अंगूठा (Fingerprint) लगाना होगा या फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा।
या और क्या होगा अगर नहीं किया अगर आपने यह काम कल तक नहीं निपटाया, तो आपका कनेक्शन ‘सस्पेंड’ यानी बंद भी किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आप सिलेंडर बुक ही नहीं कर पाएंगे अब बात आती है की यह काम घर बैठे कैसे करें घबराइए मत, अगर आप लाइन में नहीं लगना चाहते, तो Indane, HP या Bharat Gas के आधिकारिक ऐप्स (जैसे IndianOil One) से घर बैठे भी चेहरा स्कैन करके KYC कर सकते हैं।
Also read- PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana
कल से सिलेंडर कितना महंगा या सस्ता? (New Rates 2026)
27 मार्च 2026 की सुबह जब आप सोकर उठेंगे, तो गैस सिलेंडर के दामों में मामूली फेरबदल देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ हफ़्तों में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हुआ है और मेट्रो शहरों का हाल जैसे दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी भी 800 रूपए से 900 रूपए के बीच झूल रही है। लेकिन इसमे उज्ज्वला वालों की मौज है याद रखिये, उज्ज्वला लाभार्थियों को 300 रूपए की सीधी छूट मिलती है, यानी उन्हें सिलेंडर लगभग 500 रूपए-600 रूपए का पड़ता है। और कमर्शियल सिलेंडर अगर आप दुकान चलाते हैं, तो आपके लिए बुरी खबर हो सकती है, क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने की आशंका है।
सिलेंडर चोरी और कम गैस का खेल
डिलीवरी बॉय जब घर आता है, तो हम अक्सर जल्दबाजी में सिलेंडर ले लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी उसे तौला है अब इसमें सावधानी बरतनी होगी
कई बार सिलेंडर से 1-2 किलो गैस निकाल ली जाती है। हमेशा डिलीवरी मैन से कहें कि वो कांटा (Weighing Scale) साथ लाए और आपके सामने वजन करे और एक खास बात और उसकी एक बार सही से सील्ड चेक करें अगर नीली या सफेद सील टूटी हुई है, तो सिलेंडर लेने से मना कर दें। यह आपका अधिकार है।
पाइप वाली गैस (PNG) vs सिलेंडर कौन है बेहतर?
अब शहरों में धीरे-धीरे सिलेंडर की जगह पाइप वाली गैस (PNG) ले रही है। इसका फायदा यह है की इसमें सिलेंडर खत्म होने का डर नहीं रहता और यह सिलेंडर के मुकाबले 10-15% सस्ती भी पड़ती है। और अब बात करते है नुकसान की तो इसमें इसका कनेक्शन लेने का शुरुआती खर्चा थोड़ा ज्यादा है। लेकिन अगर आप बार-बार बुकिंग के झंझट से बचना चाहते हैं, तो PNG एक शानदार विकल्प है।
सब्सिडी चेक करने का आसान तरीका (Step-by-Step)
अगर आपको शक है कि आपकी सब्सिडी कहीं और जा रही है, तो अभी ये करें:
- mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- अपनी कंपनी (HP, Indane, या Bharat) चुनें।
- ‘Give your feedback online’ पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर डालें और ‘Subsidy Related’ विकल्प चुनें।
यहाँ आपको पूरी लिस्ट मिल जाएगी कि किस तारीख को कितने पैसे आपके बैंक में गए।
Also read- Crude Oil 2026–27 में कच्चे तेल की कीमतें कहां तक जाएंगी?
क्या आपकी एजेंसी वाले आपसे एक्स्ट्रा डिलीवरी चार्ज मांगते हैं?
नियम जान लो नियम के मुताबिक, अगर आप एजेंसी के 5 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं, तो आपको कोई एक्स्ट्रा डिलीवरी चार्ज नहीं देना होता। अगर वो जबरदस्ती मांगे, तो आप टोल-फ्री नंबर 1906 पर शिकायत कर सकते हैं।
खास बात क्या करें और क्या न करें?
भाई, सीधी सी बात है—गैस सिलेंडर अब सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि बजट बिगाड़ने वाला आइटम बन गया है। कल की डेडलाइन से पहले अपनी KYC जरूर चेक कर लें। अगर सब्सिडी चाहिए, तो आधार को बैंक से जोड़कर रखें। और हाँ, सिलेंडर लेते समय वजन करना कभी न भूलें।
| Official website | Click here |
| Home page | Click here |