Love & War: एकअनोखी सोची समझी प्रेम कहानी के साथ बहुत से टुईस्ट

बॉलीवुड में जब भी एक अनोखी प्रेम कहानी कहानी, शानदार संगीत और दिल छू लेने वाला ड्रामा की बात होती है, तो सबसे पहले नाम आता है संजय लीला भंसाली का। अब एक बार फिर संजय लीला भंसाली दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं अपनी अगली मेगा फिल्म “Love & War” जिसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में जबरदस्त Excitement है। बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल साथ में काम करने वाले है जिसके लिए लोग बहुत ज़्यादा Excited है।

Love & War फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टार कास्ट है।

  • रणबीर कपूर
  • आलिया भट्ट
  • विक्की कौशल

रणबीर कपूर: रणबीर कपूर का इस फिल्म में एक भारतीय सेना के अधिकारी का किरदार है जो ना पूरी तरह हीरो का होगा ना ही पूरी तरह विलेन का जिसे देखने के लिए फैंस काफी excited है और संजय लीला भंसाली के साथ उनकी पहली फिल्म होने वाली हैं।

आलिया भट्ट: आलिया भट्ट इससे पहले संजय लीला भंसाली के साथ Gangubai Kathiawadi में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक Jazz Singer या Cabaret Dancer का किरदार निभाएगी और वह एक Love Triangle में फसी हुई है जो की काफी अलग किरदार होने वाला है।

विक्की कौशल: विक्की कौशल इस फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका किरदार एक सुलझे और मज़बूत इरादों वाले आर्मी ऑफिसर का होगा साथ ही फिल्म में संघर्ष, देशभक्ति और प्रेम के बीच फंसा हुआ होगा।

Also read- The Paradise Movie की खतरनाक कहानी

फिल्म की कहानी को अभी तक रिवील नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के अनुसार: यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा होगी।कहानी प्रेम, बलिदान और युद्ध पर आधारित होगी फिल्म में दो पुरुष और एक महिला के बीच अनोखा प्यार दिखाया जाएगा साथ ही प्यार और देश के बीच चुनने के लिए एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। संजय लीला भंसाली की फिल्मों की तरह इसमें भी इमोशंस और संगीत कहानी का अहम हिस्सा होंगे।

संजय लीला भंसाली की फिल्मों का संगीत हमेशा से दर्शकों के दिलों पर राज करता आया है जैसे की हमने Devdas, Bajirao Mastani, Padmaavat, Gangubai Kathiawadi फिल्म्स में सुना है।

Love & War में भी हमे :

  • ओरिजिनल गाने
  • क्लासिकल टच
  • ग्रैंड डांस सीक्वेंस
  • इमोशनल बैकग्राउंड स्कोर

संजय लीला भंसाली का नाम ही इस बात की गारंटी है कि फिल्म भव्य सेट्स , शानदार कॉस्ट्यूम , रॉयल सिनेमैटोग्राफी और दमदार डायलॉग्स से भरपूर होगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म भंसाली की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक हो सकती है। हालांकि अभी तक फिक्स बजट सामने नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 200–250 करोड़ रूपये के आसपास हो सकता है। जिसका कारण है बड़े सेट्स और लंबी शूटिंग  जो इसकी लागत बढ़ा रही है।

Also read- Hyundai का नया तहलका Luxury SUV

Love & War Movie से फैंस की उम्मीदें

  •  रणबीर कपूर का नया अवतार
  •  आलिया भट्ट की मजबूत भूमिका
  •  विक्की कौशल का इंटेंस परफॉर्मेंस
  •  भंसाली का क्लासिक टच
  •  यादगार गाने

यही वजह है कि Love & War मूवी की चर्चा इतनी ज़्यादा हो रहीं है।

Love & War मूवी की रिलीज़ डेट 14 अगस्त 2026 बतायी जा रही है यह तारीख इसलिए भी खास है क्योंकि यह Independence Day Weekend के आसपास आती है, जो हमेशा से बॉलीवुड के लिए बड़ा बॉक्स ऑफिस स्लॉट माना जाता है। पहले फिल्म को 2025 में रिलीज़ करने की चर्चा थी, लेकिन बड़े स्केल, भव्य सेट्स और लंबी शूटिंग के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया था। साथ ही तीनों कलाकारों की यह पहली तिकड़ी है, जो स्क्रीन पर नया जादू पैदा कर सकती है।

Love & War सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक अनोखी और इमोशनल कहानी होने वाली है। संजय लीला भंसाली की भव्य दुनिया, दमदार कलाकार और गहरी प्रेम कहानी इस फिल्म को 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर सकती है।

Home page  Click here

2 thoughts on “Love & War: एकअनोखी सोची समझी प्रेम कहानी के साथ बहुत से टुईस्ट”

Leave a Comment