भारतीय सड़कों पर जब कोई लंबी और चौड़ी गाड़ी गुज़रती है, तो अक्सर लोगों के मुँह से निकलता है भाई! क्या गाड़ी है! लेकिन जब बात KIA Carnival की आती है, तो नज़ारा कुछ और ही होता है। लोग सिर्फ देखते नहीं हैं, बल्कि रुककर सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या यह वाकई कोई कार है या किसी रईस का चलता-फिरता ड्राइंग रूम?
लुक्स और रोड प्रेजेंस
KIA Carnival को सिर्फ एक वैन कहना इसकी तौहीन होगी। इसका डिज़ाइन किसी आलीशान यॉट जैसा है। सामने की तरफ सिग्नेचर टाइगर नोज़ ग्रिल और स्लीक LED हेडलाइट्स इसे एक शानदार प्रीमियम लुक देती हैं। 2026 के नए अपडेट्स के बाद, इसके एलॉय व्हील्स और पीछे की कनेक्टेड LED टेल-लाइट्स भी बदली गई है जो रात के अंधेरे में भी इसे एक अलग पहचान देती हैं। और जब आप इसे सड़क पर लेकर निकलते हैं, तो इसकी लंबाई और चौड़ाई खुद-ब-खुद रास्ता बना लेती है। यह गाड़ी सादगी और अमीरी का एक बेहतरीन जोड़ है।
11 सीटों का असली गणित क्या वाकई जगह है?
सबसे बड़ा सवाल है क्या यह 11 लोग इसमें आराम से बैठ सकते हैं? इसका जवाब है बिलकुल हाँ, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। KIA Carnival का 11-सीटर वेरिएंट 2+3+3+3 के लेआउट में आता है। ड्राइवर और बगल वाली पैसेंजर सीट बेहद आरामदायक और शानदार है दूसरी और तीसरी जगह पर यहाँ तीन-तीन लोग बैठ सकते हैं। बीच वाली सीटें फोल्ड भी हो जाती हैं ताकि पीछे जाने का रास्ता बन सके। और चौथी जगह और आखिरी जगह यह सीट ज़्यदा तर बच्चों के लिए या छोटे सफर के लिए बेस्ट है। और एक मज़े की बात और है अगर आपके परिवार में 7-8 लोग हैं, तो आप पीछे की सीटों को फोल्ड करके इतना बूट स्पेस बना सकते हैं कि आधा घर का सामान उसमें समा जाए।
Also Read- Maruti Omni 2026 की वापसी? नए सेफ्टी फीचर्स के साथ फिर से धूम मचाएगी?
इंटीरियर
KIA Carnival में जैसे ही आप इसके इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर्स बटन दबाकर खोलते हैं, आप एक अलग ही दुनिया में कदम रखते हैं। अंदर कदम रखते ही आपको प्रीमियम लेदर सीटें, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और एम्बिएंट लाइटिंग का अहसास होता है। इसका ड्यूल पैनोरमिक सनरूफ ऐसा है की आप छत पर दो बड़े सनरूफ दिए गए हैं। एक ड्राइवर के लिए और दूसरा पीछे बैठे यात्रियों के लिए, जो सफर के दौरान आसमान का नज़ारा दोगुना कर देते हैं। और इसमें VIP सीटें भी मिलने वाली है जो दूसरी पंक्ति की सीटें रिक्लाइनर जैसी हैं। यानी बटन दबाओ और पैर फैलाकर सो जाओ। साथ में इसका
इन्फोटेनमेंट ऐसा है की इसमें 12.3 इंच की दो बड़ी स्क्रीन हैं और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए और दूसरी टचस्क्रीन के लिए। पीछे बैठे बच्चों के लिए अलग से एंटरटेनमेंट स्क्रीन का विकल्प भी मिलता है।
इंजन और परफॉरमेंस
KIA Carnival एक इतनी बड़ी गाड़ी को खींचने के लिए एक दमदार इंजन चाहिए, और KIA ने यहाँ कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें 2.2-लीटर का स्मार्टस्ट्रीम डीजल इंजन मिलता है। जिसकी पावर यह इंजन लगभग 200 PS की पावर और 440 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। और ट्रांसमिशन इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो गियर शिफ्ट्स को इतना स्मूथ बनाता है कि आपको पता भी नहीं चलता। जिसमे सड़क पर यह गाड़ी किसी हाथी की तरह नहीं, बल्कि एक ट्रेंड एथलीट की तरह चलती है। इसका सस्पेंशन इतना मुलायम है कि छोटे-मोटे गड्ढे तो महसूस भी नहीं होते।
सेफ्टी
आज के दौर में सेफ्टी सबसे ज़रूरी है। KIA Carnival में ADAS Level 2 (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलता है। इसमें लेन कीप असिस्ट गाड़ी खुद अपनी लेन में बनी रहती है। और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग भी है जिसमे बगल से आने वाली गाड़ियों की चेतावनी मिल जाती है और इसका एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल ऐसा है की आगे वाली गाड़ी की स्पीड के हिसाब से अपनी स्पीड खुद कम या ज्यादा करने में मदद करता है और सबसे खास बात है की
6-8 एयरबैग्स जो पूरे केबिन को सुरक्षित रखने के लिए एक दम परफेक्ट है।
KIA Carnival बनाम दुनिया क्या यह बेस्ट है?
अक्सर लोग इसकी तुलना Toyota Innova Hycross या Toyota Fortuner से करते हैं। लेकिन सच तो यह है कि KIA Carnival इन दोनों से एक पायदान ऊपर की चीज़ है। जहाँ Innova एक प्रैक्टिकल फैमिली कार है, वहीं KIA Carnival एक स्टेटस सिंबल है। फॉर्च्यूनर ऑफ-रोडिंग के लिए अच्छी है, लेकिन आराम के मामले में KIA Carnival का कोई मुकाबला नहीं है।
Also Read- मार्केट में फिर गरजेगी Yamaha RX100 – लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
कीमत और माइलेज
लग्जरी की अपनी एक कीमत होती है। 2026 में KIA Carnival की कीमत लगभग 40 लाख से 50 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है।
जहाँ तक माइलेज की बात है, इतनी बड़ी गाड़ी से आप बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते, लेकिन यह शहर में 10-12 kmpl और हाईवे पर 14-15 kmpl तक का माइलेज दे देती है, जो इसके साइज को देखते हुए काफी शानदार है।
| Official Website | Click Here |
| Go To Home Page | Click Here |