Hyundai Santa Fe एक ऐसी प्रीमियम SUV है, जो दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली है। यह कार अपने स्टाइल, दमदार परफॉर्मेंस, लेटेस्ट फीचर्स और सेफ्टी के लिए काफी बेहतरीन साबित होगी। Hyundai की यह SUV फैमिली यूज़ के साथ-साथ लॉन्ग ड्राइव और ऑफ-रोडिंग के लिए भी काफी पसंद की जायगी। Hyundai Santa Fe के डिजाइन, फीचर्स, इंजन, सेफ्टी और यह नई टेक्नोलॉजी खासियतों से लेस है।
दमदार और प्रीमियम डिजाइन
Hyundai Santa Fe का एक्सटीरियर डिजाइन काफी बोल्ड और Unique है। इसका फ्रंट लुक ऊंची हुड (hood) चौड़ी ग्रिल, H-शार्प के हेडलाइट LED DRLs (Daytime Running Lights) हेडलैम्प्स और मस्कुलर बोनट के साथ काफी प्रीमियम दिखाई देता है। साइड प्रोफाइल में 20-इंच बड़े अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, साइड मिरर, रियर स्पोइलर और मजबूत बॉडी लाइन्स इसे एक पावरफुल SUV का लुक देते हैं। पीछे की तरफ LED टेल लाइट्स और चौड़ा स्टांस कार को और भी शानदार बनाता है। कुल मिलाकर, Hyundai Santa Fe रोड पर चलते ही ध्यान खींचने वाली SUV है।
शानदार और आरामदायक इंटीरियर
Hyundai Santa Fe का केबिन काफी स्पेशियस और लग्ज़री फील देता है। इसमें हाई-क्वालिटी मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिसमे अंदर बैठते ही प्रीमियम फील मिलता है। सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, लेदर सीट्स और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है। इस SUV में बैठने की जगह बहुत आरामदायक है, जिससे लम्बे सफर में बिलकुल थकान नहीं होती है। (7-सीटर) कॉन्फ्रिगेसन फोल्डेबल सीटे और (Relexation Seates) मिलती है साथ ही साथ अच्छा लेगरूम और हेडरूम मिलता है, जो इसे फैमिली के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है।
Also read – Moto G56 5G पॉवरफुल बैटरी+प्रीमियम लुक जाने अपडेट
फीचर्स
Hyundai Santa Fe काफी नए टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं। इसके अलावा इसमें (2 पैनोरमिक सनरूफ) जैसे और भी नई तकनीक के फीचर्स एड किये गए है जो इसे काफी अलग और शानदार बना देती है।
पावरफुल इंजन और परफॉर्मेंस
Hyundai Santa Fe में दमदार इंजन ऑप्शन्स दिए जाते हैं जिसमे 2.2-लीटर CRDi डीजल इंजन (लगभग 194bhp पावर और 436Nm टॉर्क) और दूसरे मॉडल में 2.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हाईब्रीड है जो की 2199cc 4 -सिलेंडर जो बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए जाने जाते हैं। इसका इंजन स्मूद ड्राइविंग और हाईवे पर भी शानदार पावर दिखाता है। चाहे शहर की सड़कों पर चलाना हो या लंबी दूरी का सफर , Santa Fe की परफॉरमेंस काफी शानदार हैं इस SUV की सस्पेंशन क्वालिटी काफी बेहतरीन है, जिससे खराब रास्तों पर भी झटके कम महसूस होते हैं। स्टियरिंग कंट्रोल भी काफी बेहतरीन है।
सेफ्टी फीचर्स
Hyundai Santa Fe इसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं इसके अंदर स्टेंडर्ड एयरबैग्स (आगे, साइड, कर्टेन) एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ABS के साथ EBD ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर्स शामिल है जो आटोमेटिक ब्रेक लगाता है और रियर पार्किंग कैमरा 360 डिग्री जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, असिस्ट फीचर्स इसे काफी शानदार सेफ्टी फीचर्स से लेस करते है।
Also read – KIA Ev5 कम बजट में लक्जरी फीलिंग
लॉन्च
Hyundai Santa Fe काफी चर्चा में है जो जल्द ही भारत के बाजार में देखने को मिलेगी जिसका मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है ये नई SUV 2026 के आखिरी तक लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही हैं जो की Toyota Land Cruiser, Tata Safari, Toyota Fortuner, Mahindra Scorpio, MG Hector, KIA Carnival जैसी और भी कई गाड़ीयो को टक्कर देगी और भारत की मार्किट में अपनी जगह बनाएगी ।
कीमत
Hyundai Santa Fe की शुरुआती कीमत लगभग (एक्स-शोरूम) 45-55 लाख हो सकती है जो की इस सेगमेंट में काफी मिड-रेंज और किफायती है।
| Official website | click here |
| Home page | click here |
1 thought on “Hyundai Santa Fe भारत की सबसे सस्ती Luxury Car जल्द लॉन्च”