Hyundai का नया तहलका Luxury SUV में आया एक नया बदलाव

Hyundai Palisade एक प्रीमियम और फुल-साइज़ SUV है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो लग्ज़री, आरामदायक और दमदार परफॉर्मेंस एक ही गाड़ी में चाहते हैं। यह SUV अपने बोल्ड लुक, बड़ा केबिन और एडवांस फीचर्स के लिए भारतीयों की पहली पसन्द बनेगी  Hyundai Palisade फैमिली यूज़, लम्बे सफर और प्रीमियम ड्राइविंग के लिए एक बेहतरीन कार मानी जा रही है। इस नई लक्ज़री Hyundai Palisade के डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, इंजन, सेफ्टी और इसकी खासियत इतनी अलग है जो की अभी तक की किसी भी कार में नहीं देखी गई है।

दमदार यूनिक डिजाइन

Hyundai Palisade का बाहरी डिजाइन काफी बोल्ड और रॉयल दिखाई देता है। इसका फ्रंट लुक बड़ी कैस्केडिंग ग्रिल, शार्प LED हेडलैम्प्स और मजबूत बोनट के साथ बेहद प्रीमियम लगता है। गाड़ी की ऊंचाई और लगभग 5.1 मीटर लम्बी चौड़ी बॉडी जो SUV रोड पर एक दमदार मौजूदगी देती है। साइड प्रोफाइल में 21-इंच बड़े अलॉय व्हील्स, दमदार मजबूत बॉडी लाइन्स और क्रोम फिनिश इसे और भी शानदार बनाते हैं। पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेल लाइट्स और चौड़ा बूट डिजाइन Palisade को एक अलग पहचान देता है। कुल मिलाकर, Hyundai Palisade एक ऐसी SUV है जो पहली नजर में ही लोगों को अपना दीवाना बना देगी।  Toyota Fortuner, Tata Safari, Mahindra Scorpio N जैसी और कई गाड़ी को टक्कर देगी।

शानदार लग्ज़री इंटीरियर

Hyundai Palisade का इंटीरियर लक्ज़री बड़ी खासियतों में से एक है। इसका केबिन काफी बड़ा, आरामदायक और प्रीमियम फील देने वाला है। इसमें हाई-क्वालिटी मटेरियल, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड और लेदर सीट्स का इस्तेमाल किया गया है। यह SUV तीन रो सीटिंग के साथ आती है, जिससे इसमें 7-8  सीटर पूरी फैमली आसानी से सफर कर सकती है। पहली और दूसरी रो में बैठने वालों को बड़ा लेगरूम और हेडरूम मिलता है, जबकि तीसरी रो में भी काफी आरामदायक अच्छा स्पेस है जो लम्बे सफर के दौरान इसकी सीट्स में थकान महसूस नहीं होने देतीं।

Also read – Tata Punch Facelift 2026: नया लुक, दमदार फीचर्स और टर्बो इंजन के साथ भारत में लॉन्च

एडवांस टेक्नोलॉजी और फीचर्स

Hyundai Palisade को नई तकनीक टेक्नोलॉजी से पूरी तरह लैस किया गया है। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड सीट्स और मल्टी-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, प्रीमियम साउंड सिस्टम और 360- डिग्री कैमरे के साथ कई स्मार्ट स्टोरेज स्पेस इसे और भी खास बनाते हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर Palisade को एक फुली लग्ज़री SUV का दर्जा देते हैं।

पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस

Hyundai Palisade में दमदार इंजन ऑप्शन्स दिए जाते हैं, जो स्मूद और पावरफुल हाईब्रीड ड्राइविंग (Theta 3) और पेट्रोल इंजन जिसमे 329 bhp की कबाइंड पावर और 460 nm का टॉर्क है जो शहर की सड़कों पर आसानी से चलता है और हाईवे पर भी शानदार पावर दिखाता है। इस SUV की सस्पेंशन क्वालिटी काफी बेहतरीन है, जिससे खराब रास्तों पर भी झटके कम महसूस होते हैं। स्टियरिंग कंट्रोल है, जिससे इतनी बड़ी SUV होने के बावजूद इसे चलाना आसान लगता है। लंबी दूरी के सफर में Palisade ड्राइवर और फैमली दोनों का आरामदायक सफर बनाता है।

सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Palisade सेफ्टी के मामले में भी एक भरोसेमंद SUV है। इसमें कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो हर सफर को सेफ्टी और आसान बनाते हैं। इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा, एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम जैसे लेन सेफ्टी, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और पार्किंग असिस्ट जैसी सेफ्टी भी दी जाती हैं, जो ड्राइविंग को और ज्यादा सेफ बनाती हैं।

माइलेज और ड्राइविंग कम्फर्ट

एक बड़ी और पावरफुल SUV होने के बावजूद Hyundai Palisade माइलेज और परफॉर्मेंस के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखती है। इसका इंजन एफिशिएंसी पर भी ध्यान देता है, जिससे यह लंबी दूरी के सफर के लिए काफी बेहतर है। ड्राइविंग के दौरान इसका केबिन काफी स्मूथ और साइलेंट रहता है, जिससे बाहर का शोर अंदर नहीं आता। आरामदायक सीट्स, स्मूद सस्पेंशन और एडवांस फीचर्स मिलकर ड्राइविंग को बेहद शानदार बनाते है।

Also read – Sonalika Tiger Electric भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है

लॉन्च

Hyundai Palisade की लॉन्च की बात काफी चर्चा में है जिसका भारत में सभी को लम्बे समय से इंतजार है जिसकी लॉन्च Date अब कन्फर्म हो चुकी है जो की भारत के बाजार में 2026 के आखिरी तक देखने को मिलने वाली है यह Hyundai Palisade SUV भारत के सभी लोगो की पहली पसंद बनेगी।

कीमत

Hyundai Palisade की कीमत की बात करे तो यह लक्ज़री SUV लगभग 40-50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) इसकी कीमत हो सकती है जो की Toyota Fortuner, Tata Safari, Mahindra Scorpio N जैसी और कई गाड़ी को टक्कर देगी।

Official website click here
Home page click here

 

 

2 thoughts on “Hyundai का नया तहलका Luxury SUV में आया एक नया बदलाव”

Leave a Comment