2026 FIFA वर्ल्ड कप दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट होगा, जिसे FIFA World Cup 26™ के नाम से भी जाना जाता है। यह फुटबॉल इतिहास का एक बहुत खास और रिकॉर्ड-तोड़ इवेंट होगा। इस वर्ल्ड कप में फीफा ने नया AI VAR सिस्टम लागू करने का जरुरी फैसला लिया है जिसमें हर खिलाड़ी का डिजिटल AI अवतार बनाया जाएगा ताकि ऑफ़साइड डिशीजन और VAR फैसले और भी बिलकुल सटीक हो सकें। The Guardian इसके अलावा TikTok को आधिकारिक वीडियो पार्टनर बनाया गया है, जिससे फैंस को Behind-the-Scenes कंटेंट और लाइव इंटरैक्शन मिलेगा।
Events की तारीखें और समय
- शुरुआत: 11 जून 2026
- फाइनल: 19 जुलाई 2026
- कुल 39 दिन तक चलेगा टूर्नामेंट
- कुल 104 मैच खेले जाएंगे — जो पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा है।
होस्ट देश और शहर
2026 फीफा वर्ल्ड कप पहली बार अमेरिका कनाडा और मैक्सिको में किया जायगा यह पहली बार होगा जब इस टूर्नामेंट को तीन अलग देश Host करेंगे और पहली बार ये इवेंट कनाडा में किया जायगा
- अमेरिका (USA) — 11 शहर
- मैक्सिको (Mexico) — 3 शहर
- कनाडा (Canada) — 2 शहर
कुल 16 शहरों में मैच होंगे और यह आयोजन पूरे उत्तर अमेरिका को एक साथ ले कर चलेगा।
पहली बार फीफा वर्ल्ड कप में 48 टीमों को भाग लेने का मौका मिलेगा — पहले यह संख्या 32 थी।
- 48 टीमों को 12 ग्रुप × 4 टीम में बाँटा जाएगा
- हर ग्रुप में 4 टीमें होंगी
- हर टीम 3 मैच खेलेगी
- ग्रुप स्टेज के बाद राउंड ऑफ 32 शुरू होगा
आगे नॉकआउट स्टेज, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल होगा टॉप 2 टीमों के साथ साथ 8 सर्वश्रेष्ठ 3rd-place टीमें भी आगे बढ़ेंगी कुल मैचों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है।
Also read- NASA के अनुसार 2026 में क्या हुआ और क्या खास होने वाला है?
महत्वपूर्ण मैच इवेंट्स
ओपनिंग मैच
11 जून 2026 को Mexico City के Estadio Azteca में पहला मैच होगा।
फाइनल मैच
19 जुलाई 2026 को New York / New Jersey के MetLife Stadium में फाइनल मैच खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप का महत्व
2026 FIFA वर्ल्ड कप सबसे बड़ा फुटबॉल आयोजन माना जा रहा है जिसमे 48 टीमें, 16 शहर, 3 देश और लाखों फैंस स्टेडियम में लाइव देखेंगे कड़ी प्रतियोगिता और ग्लोबल फुटबॉल उत्सव। FIFA के अध्यक्ष ने इसे ग्लोबल फुटबॉल का सबसे बड़ा और सबसे मजेदार शो बताया है, जिसमें लाखों दर्शक दुनिया भर से जुड़े हुए हैं।
FIFA 2026 वर्ल्ड कप की खास बातें।
- पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी।
- पहली बार 3 देशों में संयुक्त मेज़बानी।
- 104 मैच, 39 दिन।
- AI VAR टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल अपडेट्स।
- TikTok आधिकारिक कंटेंट पार्टनर।
Also read – Vivo X200T- 2026 में जाने लॉन्च अपडेट, कैमरा ,डिस्प्ले, बैटरी, कीमत
| Official website | click here |
| Home page | click here |