Budget Car Comparison 2026: S-Presso, Alto K10, Kwid, Tiago और Celerio में कौन सबसे सस्ती और सबसे बेहतर?

अगर आप 2026 में एक बजट कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपके मन में यह सवाल है कि कौन-सी कार सस्ती है, कौन ज्यादा माइलेज देती है और कौन-सी फैमिली के लिए बेहतर है तो यह सवाल सबका होता है जो आज के समय में कार खरीदना सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है। लेकिन जब बजट 4 से 7 लाख के बीच हो, तो सही कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मार्केट में कई ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन हर कार की अपनी खासियत और कमी होती है। अगर आप सोच रहे हैं कि कम कीमत में कौन-सी कार बेहतर माइलेज देगी, किसमें CNG का विकल्प मिलेगा, और कौन-सी कार परिवार के लिए सुरक्षित रहेगी तो यह तुलना आपके लिए बेहद काम की है।

अब हम Maruti Suzuki S-Presso, Alto K10, Renault Kwid, Tata Tiago और Maruti Suzuki Celerio की सीधी टक्कर करवाने वाले हैं। अब हम इन सभी कारों की Petrol और CNG वेरिएंट (जहाँ उपलब्ध) के आधार पर कीमत, माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी और वैल्यू फॉर मनी की तुलना करेंगे।

Also Read- TVS Apache Ronin ROK Edition Shock! ऐसा Design जो सबको चौंका देगा

कीमत के मामले में कौन आगे?

बजट कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल यही होता है सबसे सस्ती कार कौन-सी है?

कीमत तुलना (Petrol और CNG)

Maruti Suzuki Alto K10 Petrol मॉडल की लगभग कीमत 4.00 लाख से शुरू हो जाती है और CNG मॉडल की कीमत लगभग 5.95 लाख से शुरू हो जाती है। यह इस लिस्ट की सबसे सस्ती कारों में से एक है।

Maruti Suzuki S-Presso Petrol मॉडल की लगभग कीमत 4.30 लाख से शुरू हो जाती है और CNG मॉडल की कीमत लगभग 5.90 लाख से शुरू हो जाती है। यह कार थोड़ी ऊँची सीटिंग और SUV जैसा लुक देता है।

Renault Kwid का Petrol मॉडल की लगभग कीमत 4.70 लाख से शुरू हो जाती है और कंपनी ने इसमें फिटेड CNG उपलब्ध नहीं दी है। लेकिन यह कार लुक्स के मामले में काफी स्टाइलिश है।

Tata Tiago का Petrol मॉडल की लगभग कीमत 5.65 लाख से शुरू हो जाती है और CNG मॉडल की कीमत लगभग 6.60 लाख से शुरू हो जाती है। यह कार सेफ्टी के मामले में मजबूत मानी जाती है।

Maruti Suzuki Celerio Petrol मॉडल की लगभग कीमत 5.40 लाख से शुरू हो जाती है और CNG मॉडल की कीमत लगभग 6.70 लाख से शुरू हो जाती है। यह कार माइलेज के लिए जानी जाती है।

माइलेज तुलना

अगर आपका मुख्य फोकस माइलेज है, तो यह सेक्शन ध्यान से पढ़ें।

कार मॉडल पेट्रोल माइलेज CNG माइलेज
Alto K10 24 kmpl 33 km/kg
S-Presso 24 kmpl 32 km/kg
Tiago 20 kmpl 26 km/kg
Celerio 26 kmpl 34 km/kg
Kwid 22 kmpl

माइलेज के मामले में Celerio CNG सबसे आगे है।

Also Read- POCO X8 स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें?

इंजन और परफॉर्मेंस

Alto K10, S-Presso और Celerio में 1.0L पेट्रोल इंजन मिलता है। और वही Kwid में 0.8L और 1.0L विकल्प मिलता है। और Tiago में 1.2L इंजन मिलता है जो ज्यादा पावर देता है। अगर आपको शहर में रोजाना चलाना है तो Alto और S-Presso काफी अच्छे हैं। अगर हाईवे ड्राइव ज्यादा करते हैं तो Tiago बेहतर स्टेबिलिटी देती है।

फीचर्स तुलना

कार मॉडल फीचर्स
Alto K10 टचस्क्रीन (टॉप), ड्यूल एयरबैग, बेसिक फीचर्स
S-Presso SUV स्टाइल, टचस्क्रीन, अच्छी ग्राउंड क्लियरेंस
Kwid बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, स्टाइलिश लुक
Tiago प्रीमियम इंटीरियर, 4★ सेफ्टी, मजबूत बॉडी
Celerio अच्छा बूट स्पेस, शानदार माइलेज, स्मूद ड्राइव

सेफ्टी तुलना

Tata Tiago सबसे मजबूत बॉडी और बेहतर सेफ्टी के साथ आगे है। बाकी कारें भी ड्यूल एयरबैग और ABS के साथ आती हैं, लेकिन Tiago ज्यादा मजबूत मानी जाती है।

Go To Home Page Click Here

 

Leave a Comment