Akshay Khanna का नाम सुनते ही बॉलीवुड के उन गिने-चुने कलाकारों की याद आती है जिनकी एक्टिंग हमेशा हमारे दिल को छू जाती है। चाहे वह रोमांस हो, ड्रामा हो या कोई भी करैक्टर हो। लेकिन साल 2025 के आते ही अक्षय खन्ना ने वो कर दिखाया जो हर कोई कलाकार नहीं सकता। उन्होंने अपने करियर को बहुत ऊचाइयों पर ले जाने की ठान ली है जिसकी शुरुआत हमे साल 2025 में देखने को मिली थी और सभी लोग उनके एक्टिंग को देखकर हैरान हो गए थे उनकी ज़बरदस्त एक्टिंग ने लीड रोल कैरक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया था।
अक्षय खन्ना के करियर की शुरुआत:
Akshay Khanna ने 1997 में बॉलीवुड में कदम रखा था और लीड रोल तो कभी सपोर्टिंग रॉल्स में फिल्मो में दिखाई दिया करते थे। उनकी एक्टिंग को हमेशा प्यार मिला मगर उन्हें बॉलीवुड के अंदर वो जगह नहीं मिल पायी जो वो Deserve करते थे , जैसा कि कई बाकि के बड़े कलाकरो को मिला जैसे कि शाहरुख़ खान , सलमान खान और भी कई कलाकरो को मिला। उनके करियर की शुरुआत Himalaya Putra फिल्म से हुई थी जो 1997 में आयी थी इसके बाद Border मूवी में उन्होंने काम किया जो एक बड़ी हिट मूवी थी उसके बाद Taal , Daag:The Fire और Aa ab laut chalen जैसी फिल्मो में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगो का दिल जीत लिया।
अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड की कॉमेडी मूवीज में काम करना शुरू किया।
Akshay Khanna ने Mere Baap Pehle Aap , No Problem , Tees Maar khan , Hungama , Hulchul , Shadi se pehle , Gali Gali Chor Hai और 36 China Town इन सभी कॉमेडी फिल्मो में उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शको को खूब हसाया और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लेकिन फिर कुछ समय के लिए उन्होंने शूटिंग, बड़े रोल और चर्चा से दूरी बना ली और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब होने लगे लगे। इन सभी बातो ने लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया की शायद अक्षय खन्ना फिर से इंडस्ट्री में देखने को नहीं मिलेंगे।
Also read- Hyundai Santa Fe भारत की सबसे सस्ती Luxury Car जल्द लॉन्च
अक्षय खन्ना ने साल 2025 में Chhaava और Dhurandhar मूवी से कमबैक करके दिखाया है और पुरे बॉलीवुड को हिला दिया है।
Akshay Khanna ने Chhaava फिल्म में मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब का किरदार निभाया था , जो काबिले तारीफ है और बॉक्स ऑफिस पर भी गजब का प्रदर्शन किया। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन किया है इसने भारत में 585 करोड़ से ज़्यादा और और दुनिया भर में 800 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है जिससे यह फिल्म 2025 में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में से एक बन चुकी है और कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़े है।
Akshay Khanna की Dhurandhar फिल्म हिट होने के पीछे दर्शको ने 2 वजह बताई है पहली वजह है फिल्म की अच्छी कहानी और दूसरी वजह है अक्षय खन्ना की ज़बरदस्त एक्टिंग जिससे की बाकि सब एक्टर्स को दर्शको ने मूवी में नोटिस ही नहीं किया। यह एक spy action thriller फिल्म थी जिसमें अक्षय खन्ना ने गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया जिससे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। Dhurandhar मूवी ने लगभग 880 करोड़ का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार 2025 में Chhaava और Dhurandhar की टोटल कमाई 2000 करोड़ से अधिक हो गई है और इसके साथ ही अक्षय खन्ना अकेले 2000 करोड़ club में एंट्री करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बन गए हैं।
अक्षय खन्ना की 2026 में आने वाली फिल्मे:
Akshay Khanna फिर से Dhurandhar 2 में दिखाई देंगे जो की 19 मार्च 2026 को आने वाली है जिसमे वह Rehman Dakait का किरदार फिर से निभाएंगे इस मूवी में हमे Rehman Dakait की ज़िन्दगी के फ्लैशबैक सीन्स देखने को मिलेंगे।
Akshay Khanna की दूसरी आने वाली फिल्म है Mahakali इस फिल्म से वह तेलुगु सिनेमा में कदम रखने वाले है इस मूवी में वह असुरगुरु शुक्राचार्य का किरदार निभाने वाले है और उनका फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर भीं लाफ़ी वायरल हो रहा है जिसके लिए फेन्स काफी एक्साईटेड है।
Also read- क्या 2026 में Akshay Kumar की वापसी होगी एक बार फिर कमबैक का सवाल ?
Akshay Khanna की इन सब के बाद Ikka मूवी भी आएगी जिसमे हमे सनी देओल भी देखने को मिलेंगे और यह मूवी Netflix पर रिलीज़ की जाएगी और फेन्स इन दो बड़े कलाकारों को फिर से साथ में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।
Akshay Khanna हमेशा से अपने फिल्मों के चुनाव में selective फिल्में चुनते हैं और यही बात उनको सबसे अलग बनाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से अक्षय खन्ना की Net Worth लगभग 167 करोड़ रूपये है जो की साबित करता है की वह सिर्फ अच्छी फिल्म्स में ही काम करना पसंद करते है
| Also read | Click here |
| Go To Home page | Click here |
1 thought on “Bollywood में Akshay khanna का Comeback , सबको पीछे छोड़ दिया वजह जानकर लोग हुए हैरान”