Prince Narula की मेहनत और सफलता तक की कहानी Prince Narula भारतीय टेलीविजन और रियलिटी शो इंडस्ट्री का एक फेमस नाम हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि सपने को सच करने के लिए मेहनत और सब्र कितना जरूरी है।
Prince Narula के सफर की शुरुआत
Prince का जन्म पंजाब में हुआ। उन्होंने शुरू में मॉडलिंग और छोटे-छोटे गाने के वीडियो में काम किया। शुरुआत में उन्हें काफी मेहनत करने के बाद भी कामयाबी हासिल नहीं हुई।कई ऑडिशन और रियलिटी शो में reject होने का दर्द उन्हें रोक नहीं पाया ।
परिवार और समाज के तानो के बीच अपने सपनों को पूरा करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।
Prince ने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करते रहे। उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें इंडस्ट्री में एक मौका दिया और एक अलग पहचान दिलाई।
Prince Narula ने अपने करियर में कई बड़े रियलिटी शो जीतकर नाम कमाया
- MTV Roadies X2 – इस शो को जीतकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
- MTV Splitsvilla 8 – इसमें जीतकर उन्होंने अपने रोमांटिक पर्सनैलिटी दिखाई।
- Bigg Boss 9 – इस शो की जीत ने उन्हें घर-घर में चहिता बना दिया।
- Nach Baliye 9 – इस शो में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जीत हासिल की।
इन जीतों के बाद Prince ने टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कदम मजबूत किए और लाखों लोग उनके फैन बन गए।
उनकी सफलता का राज़
Prince Narula की कहानी हमें यह सिखाती है कि struggle ज़िंदगी का हिस्सा है और उसे पार करने के बाद ही सफलता मिलती है। सब्र और मेहनत के बिना कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता। मौको का सही इस्तेमाल और खुद पर यकीन ज़िन्दगी में सबसे ज़रूरी है ।
Prince Narula ने साबित करके दिखाया कि मेहनत से ही सफलता की चाबी मिलती है। रियलिटी शो की दुनिया में उनका होना आज के नए कलाकारों के एक बहुत बड़ी inspiration है।
उनकी कहानी यह बताती है कि सफर चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो, अगर आप लगातार मेहनत करते रहो तो सफलता एक दिन ज़रूर मिलेगी ।
Also read – New Baleno एक बेहतरीन और स्टाइलिश हैचबैक
| Home page | click here |
1 thought on “जानिए Prince narula के बारे में shocking news”