नमस्ते! Hyundai Stargazer इन दिनों ऑटोमोबाइल जगत में काफी चर्चा बटोर रही है, खासकर उन लोगों के बीच जो एक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक MPV की तलाश में हैं। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में अगर गाड़ी सिर्फ काम की हो और दिखने में बोरिंग, तो मजा नहीं आता। हुंडई ने इसी बात को पकड़ लिया है। मार्केट में एक ऐसी गाड़ी की एंट्री होने वाली है जो न सिर्फ आपके पूरे परिवार को फिट करेगी, बल्कि जब आप इसे सड़क पर लेकर निकलेंगे, तो लोग मुड़-मुड़कर देखने पर मजबूर हो जाएंगे। हम बात कर रहे हैं Hyundai Stargazer की।
डिजाइन
Hyundai Stargazer को पहली बार देखने पर ऐसा लगता है जैसे यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म से निकलकर आई हो। इसका One Curve Design इसे दूसरी MPVs से बिल्कुल अलग बनाता है। इसके फ्रंट में एक लंबी हॉरिजॉन्टल LED DRL पट्टी दी गई है जो पूरी चौड़ाई को कवर करती है। इसके नीचे बड़े LED हेडलैम्प्स और एक बड़ा और दमदार ग्रिल है जो इसे काफी बोल्ड लुक देती है। पीछे की तरफ इसमें H आकार की टेल लाइट्स दी गई हैं, जो रात के समय सड़क पर अपनी एक अलग पहचान बनाती हैं।
इंटीरियर और स्पेस
एक MPV के लिए सबसे ज़रूरी चीज होती है उसका केबिन। Hyundai Stargazer ने यहाँ कोई कसर नहीं छोड़ी है स्टार्गेज़र में 6 और 7-सीटर दोनों के विकल्प मिलते हैं। इसके 6-सीटर वर्जन में बीच वाली रो में ‘कैप्टन सीट्स’ दी गई हैं, जो आपको एक प्राइवेट जेट जैसा अनुभव देती हैं। और इसका डैशबोर्ड काफी मॉडर्न है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। और गाड़ी के अंदर छोटे-मोटे सामान रखने के लिए 30 से ज़्यादा स्टोरेज स्पेस दिए गए हैं, जो इसे एक बेहतरीन फैमिली कार बनाते हैं।
Also Read- Volkswagen Taigun ने अचानक लिया बड़ा फैसला, Taigub के चाहने वालों के लिए आई चौंकाने वाली खबर!
इंजन और परफॉरमेंस
Hyundai Stargazer में कंपनी ने भरोसेमंद इंजन का इस्तेमाल किया है इसमें 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर Smartstream पेट्रोल इंजन मिलता है यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। और इसमें 6-स्पीड मैनुअल और IVT (Intelligent Variable Transmission) का विकल्प मिलता है, जो शहर के ट्रैफिक में गाड़ी चलाना बेहद आसान बना देता है।
क्या यह भारत के लिए सही है?
Hyundai Stargazer भारत में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Kia Carens, Maruti Ertiga और Toyota Innova Hycross के निचले वेरिएंट्स से होगा। स्टार्गेज़र की सबसे बड़ी ताकत इसका लुक और हुंडई की बेहतरीन सर्विस नेटवर्क होगी। अगर इसकी कीमत 11 लाख से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रहती है, तो यह मिड-रेंज MPV सेगमेंट में तहलका मचा सकती है।
| Official Website | Click Here |
| Home Page | Click Here |