अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं और बजट 20-25 हजार रुपये के आसपास है, तो थोड़ा रुक जाइए। शाओमी अपनी सबसे पॉपुलर ‘Note’ सीरीज में एक और नया मास्टरपीस शामिल करने जा रहा है— Redmi Note 15 हर साल की तरह, इस बार भी रेडमी अपने फैंस के लिए कुछ ऐसा ला रहा है जो न सिर्फ दिखने में प्रीमियम होगा, बल्कि परफॉरमेंस के मामले में भी बड़े-बड़े फोंस के पसीने छुड़ा देगा।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Redmi Note 15 का डिज़ाइन इस बार काफी स्लिम और क्लासी होने वाला है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उनसे लगता है कि शाओमी इस बार कैमरा मॉड्यूल के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट कर रहा है। और डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की Super AMOLED स्क्रीन मिलने की पूरी उम्मीद है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 120Hz या 144Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसका मतलब है कि चाहे आप इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉल कर रहे हों या फिर ‘बीजीएमआई’ जैसे हैवी गेम खेल रहे हों, आपको स्क्रीन पर मक्खन जैसी स्मूदनेस मिलेगी। धूप में फोन चलाने में दिक्कत न हो, इसके लिए इसमें हाई पीक ब्राइटनेस भी दी गई है।
परफॉरमेंस
एक स्मार्टफोन की जान उसका प्रोसेसर होता है। लीक्स की मानें तो Redmi Note 15 में MediaTek Dimensity का लेटेस्ट 5G चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चिपसेट न सिर्फ पावरफुल है बल्कि बैटरी की खपत भी कम करता है। और मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए इसमें 8GB और 12GB रैम के विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही, शाओमी का नया HyperOS इसे चलाने का अनुभव और भी मजेदार बना देगा। पुराने MIUI की तुलना में यह काफी हल्का और फास्ट है, जिससे फोन हैंग होने की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी।
कैमरा
रेडमी की नोट सीरीज हमेशा से अपने कैमरे के लिए जानी जाती रही है। Redmi Note 15 में आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है, तो दिन की रोशनी में फोटो एकदम प्रोफेशनल लेवल की आएगी। इसमें अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है जो ग्रुप फोटो और लैंडस्केप के लिए 8MP का लेंस मिलने की उम्मीद है और मैक्रो लेंस छोटी चीजों की बारीकी से फोटो खींचने के लिए 2MP का लेंस दिया गया है और इसका सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग और रील्स बनाने के लिए सामने की तरफ 16MP या 32MP का शानदार सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास फोन चार्ज करने के लिए घंटों बैठने का समय नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, Redmi Note 15 में 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W या 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी का दावा हो सकता है कि फोन महज 20-25 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।
Also Read- Redmi Note 15 Pro Plus: अबकी बार मिलेंगे दमदार फीचर्स + पावर फुल बैटरी , जाने अपडेट
कीमत और कब होगा लॉन्च?
शाओमी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मोबाइल बाजार के जानकारों का कहना है कि Redmi Note 15 की शुरुआती कीमत 19,999 हज़ार रूपए से 24,999 हज़ार रूपए के बीच हो सकती है। रही बात लॉन्च की, तो उम्मीद जताई जा रही है कि यह फोन 7 अप्रैल 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी इसे त्योहारों के सीजन के आसपास लॉन्च करके बड़ा धमाका करने की योजना बना रही है।
| Official website | Click Here |
| Home Page | Click Here |