Toyota Fortuner 2026 का पूरा कच्चा चिट्ठा इंजन से लेकर फीचर्स तक, वो 10 बातें जो कोई नहीं बताएगा!

अगर आप 50-60 लाख रुपये अपनी जेब से निकाल रहे हैं, तो आपको हक है यह जानने का कि आपको मिल क्या रहा है। क्या यह सिर्फ एक नाम है या वाकई इसमें कोई दम है? चलिए, फॉर्च्यूनर के एक-एक हिस्से की बात करते हैं।

इंजन और परफॉरमेंस Toyota Fortuner 2026 

डीजल इंजन 2.8L इसमें वही पुराना भरोसा है, लेकिन अब 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ। यह इंजन 201 BHP की पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका लो-एंड टॉर्क इतना जबरदस्त है कि हल्का सा पैर दबाते ही गाड़ी किसी हाथी की तरह चिंघाड़ती हुई भागती है। हाईवे पर ओवरटेक करना इसके लिए बाएं हाथ का खेल है। और इसका पेट्रोल इंजन 2.7L अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं, तो पेट्रोल का ऑप्शन भी है, लेकिन भाई, सच बताऊं तो पेट्रोल में वो “फॉर्च्यूनर वाली बात” नहीं है। वो दबी-दबी सी लगती है।

गियरबॉक्स Toyota Fortuner 2026 

इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। और हकीकत इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स थोड़ा सुस्त है। जब आप अचानक तेज़ भागना चाहते हैं, तो यह गियर डाउन करने में एक सेकंड का वक्त लेता है। लेकिन रिलैक्स होकर चलाने वालों के लिए यह मक्खन है।

इंटीरियर और डैशबोर्ड Toyota Fortuner 2026

कैबिन में अंदर घुसते ही आपको ब्लैक या टैन लेदर फिनिश मिलेगी। देखने में सब मजबूत लगता है, लेकिन लग्जरी नहीं। और स्क्रीन इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन है। भाई, आज के ज़माने में जब 10 लाख की गाड़ियों में 12-इंच की स्क्रीन आ रही है, तब टोयोटा की यह स्क्रीन बहुत छोटी और पुरानी लगती है। साथ में साउंड सिस्टम JBL के 11 स्पीकर्स मिलते हैं (सिर्फ टॉप मॉडल में), जिनकी आवाज़ वाकई लाजवाब है। यह एक प्लस पॉइंट है।

Also Read- क्या ये 6 ‘सस्ते डिफेंडर’ हिला देंगे Land Rover का साम्राज्य? Mahindra Vision S, Tata Sierra, Jetour, Geely और iCar का महा-मुकाबला!

फीचर्स की लिस्ट Toyota Fortuner 2026

वेंटिलेटेड सीट्स इंडिया की गर्मी के लिए सबसे बेस्ट फीचर। आपकी पीठ पसीने से नहीं भीगेगी। साथ में 360-डिग्री कैमरा गाड़ी इतनी बड़ी है कि बिना कैमरे के इसे पार्क करना आफत है। टोयोटा ने अब यह देना शुरू कर दिया है, जो बहुत काम का है। अब बात करते है इलेक्ट्रिक टेलगेट बस एक बटन दबाओ और पीछे का भारी दरवाजा अपने आप खुल जाएगा। इसमें बस कमी एक है वो है सनरूफ आज भी नहीं है। टोयोटा कहता है कि इससे गाड़ी की मजबूती (Safety) कम होती है, पर ग्राहक को तो भाई आसमान देखना है!

ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी Toyota Fortuner 2026

इसमें ‘लो रेंज’ गियरबॉक्स, ‘रियर डिफरेंशियल लॉक’ और डाउनहिल असिस्ट जैसे फीचर्स हैं। इसका मतलब है कि अगर गाड़ी के दो पहिये हवा में भी हों या कीचड़ में धंसे हों, तो भी यह अपने आप को बाहर निकाल लेगी। यहाँ इसका कोई मुकाबला नहीं है।

सेफ्टी Toyota Fortuner 2026

इसमें 7 एयरबैग्स, ABS, EBD और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसका चेसिस ‘लैडर फ्रेम’ है, यानी यह किसी टैंक की तरह मजबूत है। टक्कर होने पर यह अंदर बैठे लोगों को काफी हद तक सुरक्षित रखती है।

माइलेज Toyota Fortuner 2026

डीजल में आपको शहर में 8-10 kmpl और हाईवे पर 12-14 kmpl का माइलेज मिल सकता है। हाइब्रिड आने से यह 1-2 kmpl बढ़ गया है, लेकिन फिर भी इसे चलाने के लिए बड़ा दिल और भारी जेब चाहिए।

मेंटेनेंस और सर्विस Toyota Fortuner 2026

टोयोटा की सर्विस इंडिया में सबसे बेहतरीन मानी जाती है। इसका इंजन 5 लाख किलोमीटर तक भी कुछ नहीं मांगता। बस तेल बदलो और चलाते रहो। यही वजह है कि लोग इसे सालों-साल रखते हैं।

Also Read- Renault Bridger SUV स्टाइल, पावर और टेक्नोलॉजी का नया तूफान, लॉन्च से पहले ही चर्चा तेज़

डिज़ाइन और लुक्स Toyota Fortuner 2026

फॉर्च्यूनर की आधी कामयाबी तो इसके डिज़ाइन की वजह से ही है। यह गाड़ी दूर से ही पहचान में आ जाती है। इसके सामने का हिस्सा सबसे पहले नज़र पड़ती है इसकी बड़ी क्रोम ग्रिल पर, जो इसे एक प्रीमियम लुक देती है। इसके स्लीक (पतले) LED हेडलाइट्स और काले रंग के अलॉय व्हील्स इसे और भी आक्रामक (aggressive) बनाते हैं। बम्पर के नीचे दिया गया सिल्वर स्किड प्लेट इसे एक असली ऑफ-रोडर वाला फील देता है। और साइड प्रोफाइल साइड से देखने पर इसकी लंबाई (4.7 मीटर) और ऊँचाई का अंदाज़ा होता है। इसमें बड़े 18-इंच के अलॉय व्हील्स (टॉप मॉडल में) मिलते हैं, जो खराब रास्तों पर चलने के लिए बहुत ज़रूरी हैं। ऊँची होने की वजह से इसमें साइड स्टेप (पायदान) दिए गए हैं, ताकि आप आसानी से अंदर चढ़ सकें। और पीछे का हिस्सा पीछे की तरफ LED टेललाइट्स हैं, जो रात में बहुत खूबसूरत लगती हैं। बम्पर पर क्रोम फिनिश और ‘FORTUNER’ लिखा हुआ एक बड़ा क्रोम पट्टी इसे और भी निखारता है। साथ में इसकी बिल्ड क्वालिटी भाई, यह गाड़ी लोहे जैसी मजबूत है! इसका चेसिस ‘लैडर फ्रेम’ है, यानी यह किसी टैंक की तरह बनी है। इसे हाथ लगाओ तो आपको इसकी मजबूती का अहसास होगा। टक्कर होने पर यह अंदर बैठे लोगों को काफी हद तक सुरक्षित रखती है।

Official Website Click Here
Home Page Click Here

 

 

Leave a Comment