आज के समय में गेमिंग का क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। और जब बात गेमिंग की हो, तो ‘Sony PlayStation 5’ यानी PS5 का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन क्या 2026 में इसे खरीदना एक समझदारी भरा फैसला है? या फिर आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना चाहिए? अब बात करेंगे कि PS5 में ऐसा क्या खास है जो इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन गेमिंग कंसोल बनाता है।
Sony PS5 का जलवा आखिर क्यों है ये इतना खास?
अगर आपने कभी PS4 चलाया है, तो PS5 आपको दूसरी दुनिया का अहसास कराएगा। इसमें दी गई Ultra-High-Speed SSD इतनी तेज है कि गेम लोड होने में पलक झपकने जितना समय भी नहीं लगता। पहले जहाँ हमें गेम शुरू होने के लिए चाय पीने का समय मिल जाता था, अब वहां ‘Loading’ स्क्रीन देखने को भी नहीं मिलती। और इसके अलावा, इसका DualSense Wireless Controller तो कमाल ही है। जब आप गेम में गाड़ी चलाते हैं या बारिश में चलते हैं, तो कंट्रोलर में वैसी ही वाइब्रेशन महसूस होती है। इसे ‘Haptic Feedback’ कहते हैं, जो गेमिंग को एकदम असली बना देता है।
Also Read- धोका या मौका? Realme P4 Lite 5G के वो फीचर्स जो कम्पनी ने आपसे छुपाए!
Sony PS5 Price in India (2026 की ताजा जानकारी)
भारत में PS5 की कीमत समय-समय पर सेल और ऑफर्स की वजह से बदलती रहती है। फिलहाल बाजार में इसके दो मुख्य मॉडल उपलब्ध हैं:
- PS5 Disc Edition: इसमें आप गेम की सीडी (Blue-ray Discs) लगा सकते हैं। इसकी कीमत लगभग ₹54,990 से ₹59,990 के बीच रहती है।
- PS5 Digital Edition: इसमें सीडी लगाने की जगह नहीं होती, आपको गेम सीधे स्टोर से डाउनलोड करने होते हैं। यह थोड़ा सस्ता पड़ता है और इसकी कीमत लगभग ₹44,990 से ₹49,990 के आसपास है।
- ध्यान दें: फ्लिपकार्ट और अमेज़न की सेल में कई बार कार्ड डिस्काउंट लगाकर यह ₹40,000 के अंदर भी मिल जाता है।
क्या आपको Sony PS5 का इंतजार करना चाहिए?
मार्केट में अब PS5 Pro की चर्चा भी तेज है। अगर आप एक ऐसे गेमर हैं जिन्हें 8K गेमिंग और बहुत ज्यादा हाई ग्राफिक्स चाहिए, तो प्रो वर्जन आपके लिए है। लेकिन अगर आप सुकून से 4K गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो स्टैंडर्ड PS5 आज भी किंग है गेम्स की भरमार PS5 लेने का सबसे बड़ा फायदा इसके ‘Exclusives’ गेम्स हैं। God of War Ragnarök, Spider-Man 2, और Horizon Forbidden West जैसे गेम्स आप किसी और कंसोल पर उस लेवल पर नहीं खेल सकते। इसकी ग्राफ़िक क्वालिटी इतनी जबरदस्त है कि आपको लगेगा कि आप कोई फिल्म देख रहे हैं।
Also Read- गरीबों के बजट में अमीरो वाला मज़ा! Realme P1 Pro Lite 5G ने मार्केट में लगाई आग।
Sony PS5 क्या यह पैसा वसूल है?
अगर आपके पास एक अच्छा 4K टीवी है और आप गेमिंग के शौकीन हैं, तो PS5 पर खर्च किया गया एक-एक पैसा वसूल है। यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि मनोरंजन का पूरा पिटारा है।
| Official Website | Click Here |
| Home Page | Click Here |