पैसा वसूल या सिर्फ दिखावा? Royal Enfield Guerrilla 450 मैं मिलेंगे वो फीचर्स जो 10 लाख की बाइक में आते है!

दोस्तों, अगर आप बाइक के शौकीन हैं और भारतीय सड़कों पर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो ‘रॉयल एनफील्ड’ का नाम सुनते ही आपके कान खड़े हो जाते होंगे। वैसे तो रॉयल एनफील्ड का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में वही पुरानी, भारी-भरकम ‘बुलेट’ की तस्वीर आती है जो ‘धुग-धुग’ करती हुई निकलती है। लेकिन पिछले कुछ सालों में कंपनी ने अपनी इमेज को पूरी तरह बदल दिया है। हिमालयन 450 की कामयाबी के बाद, रॉयल एनफील्ड ने जिस बाइक पर सबसे ज्यादा दांव लगाया था, वो थी Guerrilla 450 अब साल 2026 में, रॉयल एनफील्ड अपनी इस मशहूर बाइक का एक बिल्कुल नया और अपडेटेड अवतार पेश कर रही है। कल, यानी 27 मार्च 2026 को होने वाले इस बड़े लॉन्च से पहले हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा है।

डिजाइन और लुक: पुराने स्वैग के साथ नया अंदाज

सबसे पहले बात करते हैं उस चीज़ की जिसे देखकर आप बाइक खरीदने का मन बनाते हैं—उसका ‘लुक’। Royal Enfield Guerrilla 450 का डिजाइन हमेशा से थोड़ा हटके रहा है। यह न तो पूरी तरह से पुरानी क्लासिक बाइक जैसी दिखती है और न ही बिल्कुल मॉडर्न स्पोर्ट्स बाइक जैसी। इसे हम ‘नियो-रेट्रो’ (Neo-Retro) कह सकते हैं, यानी पुरानी यादों और नई तकनीक का एक बेहतरीन मेल है अब 2026 मॉडल में क्या नया है?
इस नए मॉडल में कंपनी ने कुछ शानदार Dual-Tone Colors पेश किए हैं। पहले के मुकाबले अब जो कलर्स आ रहे हैं, वो काफी प्रीमियम और ‘मैट फिनिश’ के साथ आते हैं। ग्राफिक्स को इस बार थोड़ा ‘सिंपल’ (Minimalist) रखा गया है ताकि बाइक बहुत ज्यादा चमक-धमक वाली न लगे, बल्कि क्लासी दिखे। इसकी गोल LED हेडलाइट और मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे सड़क पर एक “माचो” लुक देते हैं। अगर आप शहर की भीड़ में इस बाइक को लेकर निकलेंगे, तो यकीन मानिए, लोग मुड़-मुड़कर जरूर देखेंगे।

इंजन और परफॉरमेंस

अब बात करते हैं बाइक के ‘दिल’ यानी उसके इंजन की। इस नई Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक की सबसे बड़ी ताकत इसका 452cc लिक्विड-कूल्ड शेरपा इंजन है।

  • पावर: 40 PS @ 8000 rpm
  • टॉर्क: 40 Nm @ 5500 rpm

यह वही इंजन है जो नई हिमालयन 450 में मिलता है, लेकिन गुरिल्ला में इसकी ट्यूनिंग थोड़ी अलग है। इसका मतलब यह है कि यह बाइक शहर के ट्रैफिक में बहुत ही फुर्तीली है। जैसे ही आप रेड लाइट से निकलेंगे, यह बाइक पलक झपकते ही रफ्तार पकड़ लेती है। इसका 6-स्पीड गियरबॉक्स और Slip & Assist Clutch राइडिंग को इतना स्मूथ बना देते हैं कि आपको बार-बार गियर बदलने में भी थकान महसूस नहीं होगी। कंपनी ने इस बार इंजन की ‘वाइब्रेशन’ (थरथराहट) पर भी काफी काम किया है, जिससे हाई स्पीड पर भी राइड बहुत आरामदायक रहती है।

Also read- सावधान! नई Swift 2026 खरीदने की जल्दी न करें क्या मारुति ने माइलेज के चक्कर में ‘खेल’ कर दिया?

राइड क्वालिटी: इस बार सबसे बड़ा और जरूरी बदलाव!

अगर हम पिछले मॉडल की बात करें, तो कुछ राइडर्स की एक ही शिकायत थी—इसका ‘सस्पेंशन’। पुराने मॉडल की सीट और सस्पेंशन थोड़े ‘सख्त’ थे, जिसकी वजह से खराब सड़कों या गड्ढों पर पीठ में झटके महसूस होते थे। लेकिन कहते हैं न कि रॉयल एनफील्ड अपने फैंस की बात सुनती है! इस बार
Royal Enfield Guerrilla 450 मॉडल में नया सस्पेंशन सेटअप दिया है जिसमे कंपनी ने सॉफ्ट रियर मोनोशॉक (Soft Rear Monoshock) सस्पेंशन दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब गड्डों वाली सड़कों पर भी यह बाइक मक्खन की तरह चलेगी। इसके साथ ही, इस बार Road-Biased Radial Tyres दिए गए हैं जिनकी ग्रिप इतनी जबरदस्त है कि चाहे बारिश का मौसम हो या आप तेज मोड़ (Cornering) काट रहे हों, आपका कॉन्फिडेंस कभी कम नहीं होगा। यह बदलाव इस बाइक को लंबी दूरी के सफर (Touring) के लिए भी परफेक्ट बनाता है।

स्मार्ट फीचर्स

आज के दौर में सिर्फ इंजन से काम नहीं चलता, लोगों को थोड़े ‘स्मार्ट’ फीचर्स भी चाहिए होते हैं। Royal Enfield Guerrilla 450 में कुछ ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो आपको हैरान कर देंगे इसमें क्रूज कंट्रोल (Cruise Control) जी हां, अब आप हाईवे पर एक फिक्स स्पीड सेट करके हाथ को थोड़ा आराम दे सकते हैं। यह फीचर अक्सर महंगी गाड़ियों में मिलता है। और ट्रैक्शन कंट्रोल यह सेफ्टी के लिहाज से बहुत जरूरी है। गीली या रेतीली सड़कों पर बाइक के टायर को फिसलने से बचाने के लिए यह फीचर बहुत काम आता है। और सबसे अलग है इसका नया ट्रिपर डैश इसका जो गोल टीएफटी (TFT) कंसोल है, वो अब पहले से ज्यादा तेज है। आप इसे अपने फोन से कनेक्ट करके गूगल मैप्स, म्यूजिक और कॉल्स को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।

बाइक की सबसे खास बात

बाइक कितनी भी तेज क्यों न हो, अगर बैठने में आरामदायक नहीं है तो मजा नहीं आता। लेकिन Royal Enfield Guerrilla 450 की सबसे अच्छी बात इसकी सीट हाइट है। यह बहुत ज्यादा ऊँची नहीं है, जिसका मतलब है कि जिनकी हाइट थोड़ी कम है, वो भी इसे आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका हैंडल-बार ऐसा है कि आपको ज्यादा झुकना नहीं पड़ता, जिससे कंधे और कमर में दर्द की समस्या नहीं होती।

Also read- 2026 की Top 5 EV Bikes Comparison: कौन सी बाइक है आपके लिए सबसे सही?

कीमत और मुकाबला

अब आते हैं उस सवाल पर जो सबके मन में होता है— “भाई, कीमत कितनी है Royal Enfield Guerrilla 450 की मार्केट के जानकारों का मानना है कि 2026 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.58 लाख से ₹2.75 लाख के बीच हो सकती है। हालांकि पिछले मॉडल के मुकाबले कीमत थोड़ी बढ़ी है, लेकिन जो नए फीचर्स (जैसे क्रूज कंट्रोल और बेहतर सस्पेंशन) मिल रहे हैं, उन्हें देखते हुए यह कीमत जायज लगती है इसका सीधा मुकाबला Triumph Speed 400 और KTM 390 Duke से है। जहाँ ट्रायम्फ अपनी फिनिशिंग के लिए जानी जाती है, वहीं रॉयल एनफील्ड अपनी मजबूती और “रफ एंड टफ” इमेज के लिए पसंद की जाती है।

Official website Click Here
Home page Click Here

Leave a Comment