अगर आप भी नई Maruti Swift के दीवाने हो रहे हैं और शोरूम जाने की तैयारी में हैं, तो 2 मिनट रुक जाइए। ये चमकती लाइटें और ’25 का माइलेज’ सुनकर पिघलने की जरूरत नहीं है। हमने इस कार की बाल की खाल निकाली है और कुछ ऐसी बातें पता चली हैं जो शायद मारुति के विज्ञापन में आपको कभी नहीं दिखेंगी आज के इस “कच्चा चिट्ठा” में हम बात करेंगे कि क्या नई स्विफ्ट वाकई में ‘किंग’ है या सिर्फ पुराने नाम का फायदा उठाया जा रहा है।
सिलेंडर का झमेला क्या इंजन कमजोर हो गया?
सबसे बड़ी बात Maruti ने इसका इंजन बदल दिया है। पहले 4-सिलेंडर वाला मक्खन जैसा इंजन आता था, अब 3-सिलेंडर वाला Z-Series इंजन है।
इसका कड़वा सच है जब आप गाड़ी स्टार्ट करते हैं, तो हल्की सी थरथराहट (Vibration) महसूस होती है। और क्या पॉवर कम है? सच कहें तो, हाईवे पर जब आप ओवरटेक करेंगे, तो आपको वो पुराना ‘रॉकेट’ वाला अहसास नहीं होगा। ये कार अब सिर्फ और सिर्फ “माइलेज की मशीन” बनकर रह गई है। अगर आपको रेसिंग का शौक है, तो भाई, यहाँ थोड़ा निराश हो सकते हो।
माइलेज का मायाजाल क्या वाकई 25 का एवरेज मिलेगा?
कंपनी चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि ये नई Maruti Swift 25.75 kmpl का माइलेज देगी। लेकिन क्या सड़क पर ऐसा होगा हकीकत बात यह है की अगर आप शहर के ट्रैफिक में बम्पर-टू-बम्पर चलेंगे, तो ये 18-20 के आसपास ही रहेगी। हाँ, हाईवे पर ये आपको खुश कर सकती है। लेकिन ये याद रखिए कि ज्यादा माइलेज पाने के लिए मारुति ने इंजन की थोड़ी ‘पॉवर’ की बलि चढ़ाई है।
Also read- Renault Duster नई पहचान नए अंदाज SUV का बेताज बादशाह की कीमत जानकर हो जाओगे हैरान
‘टीन का डिब्बा’ वाली इमेज बदली या नहीं?
सालों से लोग कहते आए हैं कि मारुति की गाड़ियां कागज जैसी होती हैं। लेकिन इस बार कंपनी ने इसे धोने की कोशिश की है। नई Maruti Swift में 6 एयरबैग्स फ्री! अब आप बेस मॉडल लो या टॉप, 6 एयरबैग्स मिलेंगे ही मिलेंगे। ये बहुत बड़ी बात है। और मजबूती में लोहे में भी थोड़ा सुधार तो है, लेकिन टाटा या महिंद्रा वाली ‘टैंक’ जैसी फीलिंग की उम्मीद मत करना। ये कार शहर के लिए बनी है, ऑफ-रोडिंग या टक्कर झेलने के लिए नहीं।
अंदर से कितनी बदली? (फीचर्स का तड़का)
नई Maruti Swift में अंदर बैठोगे तो लगेगा कि किसी बड़ी गाड़ी जैसे Baleno या Fronx में आ गए हो। और बड़ी स्क्रीन 9-इंच का डिस्प्ले मस्त लगता है। इसके पीछे वालों की मौज पहली बार पीछे AC वेंट्स दिए गए हैं। अब पीछे बैठने वालों को पसीना-पसीना नहीं होना पड़ेगा अब दिक्कत कहाँ है? प्लास्टिक की क्वालिटी अभी भी वैसी ही है—हल्का हाथ मारो तो ‘खोकली’ आवाज आती है। प्रीमियम टच के नाम पर सिर्फ पियानो ब्लैक फिनिश चिपका दी गई है।
क्या ये आपकी मेहनत की कमाई के लायक है?
अब आते हैं असली मुद्दे पर। नई Maruti Swift की कीमत 6.50 लाख से शुरू होकर 9.50 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। ऑन-रोड आते-आते ये 11 लाख के करीब पहुँच जाएगी इसमें हमारा फैसला यह है की अगर आपकी रनिंग बहुत ज्यादा है और आपको ऐसा फोन… सॉरी, ऐसी कार चाहिए जो पेट्रोल के पैसे बचाए, तो ये बेस्ट है। लेकिन… अगर आपको भारी गाड़ी, तेज रफ़्तार और सन्नाटे वाला इंजन चाहिए, तो भाई एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर लेना, वरना बाद में कहोगे कि “पुराने वाली स्विफ्ट ही बढ़िया थी।
Also read- Tata Electric Scooter – स्टाइल, रेंज और भरोसे का शानदार इलेक्ट्रिक कॉम्बिनेशन मार्केट हिला देगा
काम की बात
नई Maruti Swift उन लोगों के लिए है जो “दिखावा कम और बचत ज्यादा” चाहते हैं। ये कार देखने में ‘कूल’ है, फीचर्स में ‘स्मार्ट’ है, लेकिन रफ़्तार में थोड़ी ‘ठंडी’ है अब बताओ बॉस, ये वाला स्टाइल जमा?\
| Official website | Click here |
| Home page | Click here |