कम पैसे में सबसे बढ़िया फोन कौन सा है बजट सेगमेंट में दो फोन बहुत ज्यादा चर्चा में रहते हैं Vivo T5x और iQOO Z11x दोनों फोन एक ही कंपनी (BBK Electronics ग्रुप) से आते हैं और दोनों का टारगेट भी लगभग एक जैसा है कम कीमत में ज्यादा ताकत लेकिन जब दोनों फोन इतने मिलते-जुलते हों तो सवाल उठता है कौन सा फोन ज्यादा अच्छा है?
डिजाइन – कौन दिखता है ज्यादा प्रीमियम?
अगर सिर्फ देखने की बात करें तो iQOO Z11x थोड़ा ज्यादा प्रीमियम लगता है इसका बैक पैनल चमकदार डिजाइन के साथ आता है और कैमरा मॉड्यूल भी थोड़ा बड़ा और मॉडर्न स्टाइल में दिया गया है। इसे हाथ में पकड़ने पर ऐसा लगता है जैसे यह मिड-रेंज फोन हो वहीं दूसरी तरफ Vivo T5x का डिजाइन भी अच्छा है लेकिन यह ज्यादा सिंपल रखा गया है। इसका मैट फिनिश बैक पैनल फिंगरप्रिंट कम पकड़ता है और रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर लगता है। सीधी सरल भाषा में कहें तो: स्टाइलिश लुक → iQOO Z11x और सिंपल और क्लीन डिजाइन → Vivo T5x का है।
डिस्प्ले – स्क्रीन का असली मजा किसमें?
आजकल लोग फोन पर रील्स, वीडियो और गेम ज्यादा देखते हैं इसलिए डिस्प्ले बहुत मायने रखती है दोनों ही फोन में लगभग एक जैसी स्क्रीन मिलती है। Vivo T5x में आपको मिलता है 6.72 इंच की बड़ी स्क्रीन Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है और अब बात करें iQOO Z11x की तो इसमें भी लगभग यही स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। लेकिन iQOO की स्क्रीन थोड़ी ज्यादा ब्राइट मानी जाती है इसलिए धूप में कंटेंट देखना थोड़ा आसान हो जाता है। आखिर में दोनों फोन की स्क्रीन लगभग समान है, लेकिन थोड़ी सी बढ़त iQOO Z11x को मिलती है।
Also Read- ₹9,000 के आसपास 5G का बड़ा धमाका! POCO M6 5G ने बजट स्मार्टफोन की दुनिया में मचा दी हलचल
परफॉर्मेंस – गेमिंग और स्पीड में कौन आगे?
अब आते हैं सबसे जरूरी हिस्से पर परफॉर्मेंस Vivo T5x में आपको मिलता है MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर जो रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा है। लेकिन iQOO Z11x में दिया गया है Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर जो थोड़ा ज्यादा पावरफुल माना जाता है इसका मतलब गेमिंग थोड़ी ज्यादा स्मूथ मल्टीटास्किंग और भी बेहतर जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं अगर आप BGMI, Free Fire या Call of Duty जैसे गेम खेलते हैं तो iQOO वाला फोन आपको थोड़ा बेहतर अनुभव दे सकता है मतलब परफॉर्मेंस विजेता iQOO Z11x स्मार्टफ़ोन है।
कैमरा – फोटो किससे बेहतर आएगी?
Vivo T5x में मिलता है 50MP मेन कैमरा AI फीचर्स के साथ जो नाइट मोड में फोटो बेहतर लेने में मदद करता हैं। वहीं iQOO Z11x में भी लगभग वही कैमरा सेटअप दिया गया है दोनों फोन की फोटो क्वालिटी लगभग एक समान है। दिन की रोशनी में दोनों से काफी क्लियर और शार्प फोटो मिलती हैं। और रात में फोटो थोड़ी औसत रहती है क्योंकि यह बजट फोन हैं। मतलब साफ है दोनों फोन कैमरा के मामले में लगभग बराबर हैं।
बैटरी – कौन ज्यादा देर तक चलेगा?
दोनों फोन लोगों को सबसे ज्यादा बैटरी के मामले में दमदार माना जा रहा है दोनों फोन में मिलती है 6000mAh की बड़ी बैटरी इसका मतलब पूरा दिन आराम से चल जाएगा गेमिंग और वीडियो देखने में भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी दोनों फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है अगर आप दिनभर फोन इस्तेमाल करते हैं तो दोनों फोन की बैटरी आपको खुश कर सकती है मतलब साफ है बैटरी रिजल्ट दोनों बराबर हैं।
सॉफ्टवेयर – कौन सा UI बेहतर है?
Vivo T5x Vivo के Funtouch OS पर चलता है और वहीं iQOO Z11x भी लगभग इसी तरह का इंटरफेस इस्तेमाल करता है दोनों फोन में मिलते हैं फेस अनलॉक साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5G सपोर्ट के साथ ड्यूल सिम याने की सॉफ्टवेयर का अनुभव लगभग एक जैसा है इसलिए यहां कोई ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है।
Also Read- सिर्फ इतने पैसो में Tecno Spark Go 2 फीचर्स देखकर लोग पूछ रहे—सच में इतना सस्ता?
कीमत – कौन ज्यादा सस्ता?
अब सबसे बड़ा सवाल कीमत Vivo T5x की कीमत आमतौर पर थोड़ी कम होती है वहीं iQOO Z11x थोड़ा महंगा हो सकता है क्योंकि इसमें थोड़ा बेहतर प्रोसेसर मिलता है अगर आपका बजट बहुत टाइट है तो Vivo वाला फोन अच्छा विकल्प हो सकता है।
| Home page | Click Here |
| Official website | Click Here |