कम कीमत में बड़ा धमाका! Realme Narzo 80 Pro खरीदने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें?

नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं और बजट लगभग 20,000 हज़ार रूपए के आसपास है, तो आपने शायद कई फोन देखे होंगे। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि किसी फोन में कैमरा अच्छा होता है तो परफॉर्मेंस कमजोर मिलती है, और कहीं बैटरी अच्छी होती है तो डिजाइन उतना खास नहीं लगता।

इसी समस्या को समझते हुए Realme ने अपनी Narzo सीरीज में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है — Realme Narzo 80 Pro। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स चाहते हैं। पहली नजर में ही यह फोन ऐसा लगता है कि Realme ने इसमें डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस तक हर चीज़ पर ध्यान दिया है।

प्रीमियम डिजाइन जो पहली नजर में पसंद आ जाए

Realme Narzo 80 Pro का डिजाइन काफी मॉडर्न और प्रीमियम बनाया गया है। फोन के बैक पैनल पर ग्लॉसी फिनिश दी गई है जो इसे एक शानदार लुक देती है कैमरा मॉड्यूल भी थोड़ा बड़ा और स्टाइलिश रखा गया है, जिससे फोन देखने में फ्लैगशिप जैसा महसूस होता है फोन का वजन लगभग 190 ग्राम के आसपास बताया जा रहा है, जिससे यह हाथ में ज्यादा भारी भी नहीं लगता। पतला डिजाइन होने की वजह से इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना भी आसान रहता है।

also read- नया POCO X8 Pro आते ही सबकी नज़रे इसी पर! ऐसा फ़ोन जो मिड-रेंज की पूरी गेम बदल सकता है?

स्मूद डिस्प्ले

Realme Narzo 80 Pro में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है इस डिस्प्ले का सबसे बड़ा फायदा इसका 120Hz रिफ्रेश रेट है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है। और अगर आप YouTube, Netflix या Instagram Reels ज्यादा देखते हैं तो इस फोन की डिस्प्ले आपको काफी पसंद आ सकती है क्योंकि इसके रंग काफी ब्राइट और शार्प दिखाई देते हैं।

पावरफुल प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें तो Realme Narzo 80 Pro में MediaTek Dimensity 920 या उससे बेहतर प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है यह प्रोसेसर 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और गेमिंग के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

इस फोन में आपको लगभग: 8GB RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज मिलता है इतनी RAM के साथ मल्टीटास्किंग करना आसान हो जाता है और फोन लंबे समय तक स्मूद चलता है।

कैमरा

Realme Narzo 80 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। और साथ ही साथ इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और
2MP मैक्रो कैमरा जैसा सेटअप भी दिया जा सकता है। जो दिन की रोशनी में इस फोन से ली गई तस्वीरें काफी साफ और डिटेल्ड हो सकती हैं। कलर भी बिलकुल नेचुरल दिखाई देते हैं।

also read- अगर चाहिए लंबी बैटरी और स्मूद परफॉरमेंस, तो iQOO Z11x 5G पर नज़र डालिये

 बैटरी

Realme Narzo 80 Pro में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है यह बैटरी आम इस्तेमाल में पूरे दिन आराम से चल सकती है। अगर आप वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या सोशल मीडिया ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तब भी बैटरी जल्दी खत्म नहीं होगी। और साथ में फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि फोन कम समय में जल्दी चार्ज हो सकता है।

कीमत

Realme Narzo 80 Pro की कीमत लगभग 18,000 हज़ार रूपए से 20,000 हज़ार रूपए के बीच हो सकती है। और हा अगर यह फोन इसी कीमत में लॉन्च होता है तो यह बजट स्मार्टफोन मार्केट में काफी सनसनी और हलचल मचा सकता है।

official website click here
home page click here

 

 

Leave a Comment