सस्ते 5G फ़ोन की रेस में Lava ने मारी बाज़ी! Lava Bold 2 5G फ़ोन के फीचर्स चौका देंगे

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो Lava Bold 2 5G आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है आजकल स्मार्टफोन बाजार में हर दिन नए-नए फोन लॉन्च हो रहे हैं, लेकिन कुछ फोन ऐसे होते हैं जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देकर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। Lava Bold 2 5G भी उन्हीं स्मार्टफोन्स में से एक है। भारतीय कंपनी Lava International का यह नया 5G स्मार्टफोन उन लोगों के लिए लाया गया है जो कम बजट में एक अच्छा, तेज और स्टाइलिश फोन चाहते हैं। इस फोन में आपको दमदार प्रोसेसर, शानदार कैमरा, बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है।

कैमरा

आज के समय में स्मार्टफोन का कैमरा बहुत मायने रखता है क्योंकि लोग हर छोटी-बड़ी चीज की फोटो लेना पसंद करते हैं। Lava Bold 2 5G में आपको 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा अच्छी रोशनी में काफी शानदार फोटो खींचता है इससे ली गई तस्वीरों में कलर भी अच्छे आते हैं और डिटेल भी साफ दिखाई देती है सेल्फी के लिए भी फोन में अच्छा फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे आप साफ और सुंदर सेल्फी ले सकते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करना पसंद करते हैं तो यह कैमरा आपको निराश नहीं करेगा।

बैटरी

किसी भी स्मार्टफोन में बैटरी का अच्छा होना बहुत जरूरी है Lava Bold 2 5G में लगभग 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह बैटरी सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन आसानी से चल सकती है अगर आप वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या गेम खेलते हैं तब भी यह फोन लंबे समय तक आपका साथ देगा। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

ALSO READ- Nothing Phone 4A , 4A Pro सीरीज कीमत फीचर कैमरा कई नई अपडेट.

प्रीमियम डिजाइन

आजकल लोग फोन खरीदते समय सिर्फ फीचर्स ही नहीं बल्कि उसका डिजाइन भी देखते हैं। Lava Bold 2 5G का डिजाइन काफी प्रीमियम रखा गया है। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है, जो इसे काफी स्टाइलिश लुक देता है। कैमरा मॉड्यूल भी काफी मॉडर्न डिजाइन में दिया गया है जिससे फोन और ज्यादा आकर्षक लगता है। और फोन हाथ में पकड़ने पर हल्का और आरामदायक महसूस होता है। यही वजह है कि यह फोन युवाओं को काफी पसंद आ सकता है।

बड़ी और शानदार डिस्प्ले

किसी भी स्मार्टफोन का सबसे अहम हिस्सा उसकी स्क्रीन होती है क्योंकि हम ज्यादातर समय उसी को देखते हैं। Lava Bold 2 5G में लगभग 6.6 इंच की बड़ी FHD+ डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले वीडियो देखने, गेम खेलने और सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट भी दिया गया है जिससे स्क्रीन काफी स्मूथ चलती है। स्क्रॉलिंग करते समय या गेम खेलते समय स्क्रीन बहुत स्मूद महसूस होती है। अगर आप YouTube, Instagram या OTT प्लेटफॉर्म ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो यह डिस्प्ले आपको जरूर पसंद आएगी।

दमदार प्रोसेसर

फोन की असली ताकत उसका प्रोसेसर होता है Lava Bold 2 5G में कंपनी ने एक अच्छा 5G प्रोसेसर दिया है जिससे फोन की परफॉर्मेंस काफी स्मूद रहती है। और इस फोन में आपको मल्टीटास्किंग करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आप एक साथ कई ऐप्स चला सकते हैं और फोन स्लो भी नहीं होगा।गेमिंग के लिए भी यह फोन काफी अच्छा माना जा सकता है। PUBG, Free Fire और Call of Duty जैसे गेम्स इसमें आराम से खेले जा सकते हैं।

ALSO READ- oppo Reno15 Pro mini लॉन्च के साथ हुई जरुरी लीक अपडेट

स्टोरेज और RAM

फोन में अच्छी RAM और स्टोरेज होना भी जरूरी है Lava Bold 2 5G में आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है जिससे फोन लंबे समय तक स्मूद चलता है। आप इसमें हजारों फोटो, वीडियो और ऐप्स आसानी से स्टोर कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प भी मिलता है।

कीमत

अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज की — कीमत Lava Bold 2 5G की कीमत 13,999 से शुरू होकर 15,000 तक रखी गई है कि यह बजट स्मार्टफोन की कैटेगरी में आसानी से फिट हो जाता है। इसकी कम कीमत में इतने सारे फीचर्स मिलना इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाता है यही वजह है कि यह फोन उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो कम बजट में अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

OFFICIAL WEBSITE CLICK HERE
HOME PAGE CLICK HERE

 

Leave a Comment