Huawei Pura 80 Pro: फ़ोन ने दी Apple फ़ोन को टक्कर कितना सच है या झूट जिसका हुआ खुलासा

इस नए Huawei फ़ोन ने इतना खूबसूरत डिजाइन मार्किट में उतारा है जो Apple फ़ोन को अपने प्रीमियम डिजाइन से मात देगा आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह हमारी रोज़ की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर कोई फोन बेहतरीन कैमरा, शानदार डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आए, तो वह खास बन जाता है।

डिजाइन

Huawei Pura 80 Pro का डिजाइन देखते ही प्रीमियम फील देता है। फोन का बैक पैनल ग्लास फिनिश के साथ आता है, जो हाथ में पकड़ते ही महंगे फोन का एहसास कराता है। इसके कर्व्ड एज इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। यह फोन ज्यादा मोटा नहीं है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आरामदायक रहता है। साइड में मेटल फ्रेम दिया गया है, जो मजबूती के साथ-साथ लुक को भी बेहतर बनाता है। कुल मिलाकर डिजाइन उन लोगों को पसंद आएगा जो स्टाइल और क्लास दोनों चाहते हैं।

डिस्प्ले

Huawei Pura 80 Pro में बड़ी और शानदार 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका कलर आउटपुट काफी नेचुरल है और ब्राइटनेस भी जबरदस्त है। धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है, जो रोज़ के इस्तेमाल में बहुत जरूरी होता है। वीडियो देखना, सोशल मीडिया चलाना या गेम खेलना – हर काम में यह डिस्प्ले बेहतरीन अनुभव देती है। इसका 120 Hz हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग स्मूद लगती है और फोन इस्तेमाल करते समय आंखों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता।

Also Read- Hero Xpulse 421 जल्द ही लांच होने वाली है जाने कई नई अपडेट.

कैमरा

फोन में मल्टी-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शानदार डिटेल्स के साथ फोटो खींचता है। और 48 MP (f/2.1 टेलीफोटो) कैमेरा और 40 MP (f/2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल) केमेरा दिया गया है जिसमे दिन हो या रात, फोटो क्वालिटी काफी क्लियर और शार्प रहती है। लो-लाइट फोटोग्राफी में यह फोन खास कमाल करता है। नाइट मोड की मदद से कम रोशनी में भी ब्राइट और साफ तस्वीरें मिलती हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग भी इस फोन की मजबूत साइड है। स्टेबल वीडियो, क्लियर साउंड और प्रो-लेवल आउटपुट इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनाते हैं। 13MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी कैमरा भी निराश नहीं करता। नेचुरल स्किन टोन, अच्छा बैकग्राउंड ब्लर और साफ फोटो – सोशल मीडिया के लिए परफेक्ट।

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन में 5700 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चल जाती है। अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं या इंटरनेट ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तब भी बैटरी भरोसेमंद रहती है। 100w फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की वजह से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कुछ ही मिनट की चार्जिंग में घंटों का बैकअप मिल जाना आज के समय में बहुत बड़ी बात है।

कीमत

Huawei Pura 80 Pro उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कैमरा, डिजाइन और प्रीमियम फील को सबसे अलग देता हैं। अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो देखने में भी शानदार हो और परफॉर्मेंस में भी मजबूत हो, तो यह यह फ़ोन आपके और हमारे लिए एक शानदार फ़ोन है जिसकी शुरुआती अनुमानित कीमत लगभग 59,999 रूपए होने वाली है जो इस बजट में काफी मिड रेंज वाला फ़ोन है। इस रेंज के अंदर ये फ़ोन Apple, Samsung, Vivo, Oppo जैसे और भी बहुत से फ़ोन को टक्कर देगा।

Also Read- Sonalika Tiger Electric भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है.

जरुरी और खास जानकारी 

Huawei Pura 80 Pro smartphone एक ऐसा प्रीमियम फोन बनकर आया जिसकी किसी ने सोची भी नहीं थी इस फ़ोन की इतनी खासियत है की किसी भी कम्पनी के फ़ोन इसकी तुलना नहीं कर सकते है। कैमरा इसकी सबसे बड़ी ताकत है, वहीं डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी भी इसे एक ऑल-राउंडर बनाते हैं। अगर आप कुछ अलग, स्टाइलिश और भरोसेमंद स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Huawei Pura 80 Pro जरूर आपकी लिस्ट में होना चाहिए।

Official Website Click Here
Go To Home Page Click Here

 

Leave a Comment