King मूवी को Flop कर देगी ये आने वाली Upcoming Movie

साल 2026 फिल्मी प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। बॉलीवुड के जाने-माने बादशाह शाहरुख खान की फिल्म “King” और हॉलीवुड की एक ऐसी सुपर‑हीरो टीम जो सबके दिलो पर राज करती है उनकी फिल्म Avengers: Doomsday के बीच होने वाली इस टक्कर से पूरा सोशल मीडिया हिला हुआ है। यह जंग सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की नहीं है बल्कि अपने फेवरेट कलाकारों में से किसी एक को चुनना बहुत ही मुश्किल फैसला है।

King मूवी में शाहरुख खान का बड़ा धमाका:

King मूवी लम्बे समय से चर्चा में है जिसमे वो काफी खतरनाक और वायलेंट कैरक्टर में दिखाई देने वाले है ,जिसमें वे पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएँगे। साथ ही इस मूवी को डायरेक्ट कर रहे है जिन्होंने पहले शाहरुख़ खान के साथ पठान मूवी बनायी थी और वो मूवी एक ज़बरदस्त ब्लॉकबस्टर थी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज 24 दिसंबर 2026 को तय की है क्योकि हर साल शाहरुख़ खान की फिल्म को इस समय पर रिलीज़ किया जाता है। ये डेट इसलिए भी खास है क्योंकि यह भारत के सबसे बड़ी छुट्टियों में से एक है, जब परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ लोग सिनेमाघरों का रुख ज्यादा करते हैं। इसके अलावा, क्रिसमस के चारों ओर छुट्टियाँ और वीकएंड भी मिलती हैं, जिससे “King” को दो‑तीन हफ्तों तक अच्छा बिज़नेस करने का मौका मिल सकता है। मगर इस बार मेकर्स का ये फैसला गलत साबित हो सकता है जिससे ये फिल्म और शाहरुख़ खान का नाम दोनों डूब सकते है और इस मूवी का बजट लगभग 350 करोड़ रूपये है जो मेकर्स को किसी भी तरह का झटका दे सकती है।

Also Read- Mahindra Vision (S) दमदार डिजाइन बहुत नए फीचर्स के साथ जल्द लॉन्च होने वाली है

King मूवी में क्या खास होगा?

King मूवी में शाहरुख खान का नया एक्शन अवतार होगा और उनकी बेटी सुहाना खान की डेब्यू परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी इसके साथ में शानदार विज़ुअल और ग्रैंड स्केल भी कॉन्ट्रिब्यूट करेगा और इसके बड़े बजट की वजह से ग्लोबल मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। शाहरुख खान की पिछली फिल्मों Pathaan और Jawan ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी, इसलिए फैंस को “King” से भी रिकॉर्ड‑तोड़ एंटरटेनमेंट की उम्मीद है। खासकर फैन्स को उनका ये नया अवतार बहुत ही पसंद आया है जिसमे वो हर बार एक नया किरदार निभा रहे है। पहले एक Spy Agent , फिर एक माइंडेड पुलिस ऑफिसर और अबकी बार एक बेहद वायलेंट कैरेक्टर जिससे लोगो की Excitement और भी ज़्यादा बढ़ चुकी है।

King मूवी को फ्लॉप करेगी ये हॉलीवुड की मूवी?

King मूवी को टक्कर देने के लिए आ रही है हॉलीवुड की दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी Marvel Cinematic Universe (MCU) की Avengers: Doomsday यह हॉलीवुड की सबसे फेमस सुपरहीरो फिल्म Avengers का नया पार्ट है जिसका नाम है Avengers: Dooomsday यह फिल्म Phase 6 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें Avengers टीम एक ऐसे ख़तरे का सामना करेगी जो पूरे यूनिवर्स को हिला सकती है। यह फिल्म दुनिया भर में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी यानी “King” से लगभग एक हफ्ता पहले। जिससे पुरे Chances है कि King मूवी बुरी तरह Flop हो सकती है। फिल्म के मेकर्स हैं न्यूयॉर्क के Russo Brothers  जिन्होंने Avengers: Infinity War और Avengers: Endgame जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई थीं।

Also Read- Jio Smartphone 2026- अब हर हाथ में कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन

क्या है Avengers: Doomsday की कहानी?

Avengers: Dooomsday की कहानी का पुरे तरीके से खुलासा नहीं किया गया है मगर कुछ समय पहले जो फिल्म के मेकर्स ने बताया था और हमे ट्रेलर में भी देखने को मिला है Avengers मूवी का सबसे बड़ा हीरो इस बार एक बहुत ही स्ट्रांग और खतरनाक रोल में देखने को मिलेगा साथ ही हमे इसमें कुछ पुराने कैरेक्टर्स भी फिरसे देखने को मिलेंगे जैसे कि Captain America, X‑Men जैसी Teams और पहली बार हमे ये सब Teams और Superheroes एक साथ एक फिल्म में दिखाई देंगे और यह मूवी दुनिया की सबसे मेहेंगी मूवी भी होने वाली है। जिसका बजट लगभग 8500 करोड़ रूपये से भी ज़्यादा होने वाला है।

King और Avengers: Dooomsday के बीच क्या सचमुच क्लैश होगा?

King और Avengers: Doomsday मूवी बॉक्स ऑफिस पर सीधा टकराएँगी क्योकि दोनों फिल्म की तारीख़ें करीब हैं: Avengers 18 दिसंबर और King 24 दिसंबर को रिलीज़ होगी, यानी लगभग एक हफ्ते का गैप है। दोनों फिल्में अपने‑अपने तरीके से बहुत चर्चा में है क्योकि एक तरफ भारतीय सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान और दूसरी तरफ सुपरहीरो यूनिवर्स के सबसे बड़े नाम Avengers। इससे ज़रूर एक टकराव जैसा एहसास बनता है। King के प्रोड्यूसर और मार्केटिंग टीम ने माना है कि क्रिसमस के आसपास रिलीज़ का निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि फिल्म को फायदा मिल सके और Doomsday के खिलाफ खुद को बेहतर ढंग से पेश किया जा सके। लेकिन उनका ये पासा उल्टा भी पड़ सकता है क्योकि ग्लोबल मार्केट में बहुत ज़्यादा हिट हॉलीवुड सुपरहीरो का बड़ा फैनबेस December की शुरुआत में हलचल पैदा करेगा जिससे दोनों फिल्मो के बीच एक बड़ी जंग हो सकती है।

Go To Home page  Click Here 

1 thought on “King मूवी को Flop कर देगी ये आने वाली Upcoming Movie”

Leave a Comment